फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kharge and Rahul Gandhi will take final decision on alliance in Punjab: Vading

खरगे और राहुल गांधी लेंगे पंजाब में गठबंधन पर अंतिम फैसला : वड़िंग

Sun, 24 Dec 2023 01:27 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Kharge and Rahul Gandhi will take final decision on alliance in Punjab: Vading
पटियाला। पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि पंजाब में आप व कांग्रेस के गठबंधन पर अंतिम फैसला पार्टी प्रधान मल्लिकार्जुन खरगे व राहुल गांधी लेंगे। जब भी हाईकमान इस मामले पर पंजाब कांग्रेस से बात करेगी, तो पंजाब के लोगों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं की भावनाओं से उन्हें अवगत कराया जाएगा। वड़िंग शनिवार को नाभा जेल में बंद सुखपाल खैरा से मुलाकात करने पहुंचे थे। नवजोत सिंह सिद्धू व प्रताप बाजवा की जुबानी जंग पर वडिंग ने कहा कि परिवार में ऐसी बातें होती रहती हैं। उन्होंने इस सारे मामले की जानकारी खरगे को दे दी है। आने वाले लोकसभा चुनावों में पंजाब कांग्रेस एकजुट होकर लड़ेगी। सुखदेव सिंह ढींडसा के दोबारा अकाली दल में शामिल होने पर वड़िंग ने कहा कि इस मिलन का कांग्रेस पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्हें पता चला है कि ढींडसा शर्त रखेंगे कि सुखबीर सिंह बादल पहले अकाली दल प्रधान पद से त्यागपत्र दें, जो होगा नहीं। सुखबीर सिंह बादल के माफी मांगने पर उन्होंने कहा कि माफी गलती की होती है, गुनाह की नहीं। 8-9 सालों के बाद माफी मांगी भी तो क्या। उन्होंने कहा कि जिस तरह से सांसद हरसिमरत कौर बादल ने खेती विरोधी कानूनों की हिमायत की, बाद में जब देखा कि किसानों में अकाली दल के प्रति रोष पनप रहा है, फिर इस्तीफा देने का ड्रामा कर लिया। इसी तरह से अब सुखबीर बादल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed