फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Kanhaiya Kumar's attack on ED..

कन्हैया कुमार का ईडी पर करारा हमला..

Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Kanhaiya Kumar's attack on ED..
जालंधर। कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार ने ईडी पर करारा हमला करते हुए कहा है कि देश के किसी बच्चे से पूछो कि ईडी चुनावों में दबिश क्यों देती है? ईडी के अधिकारियों को रिटायरमेंट प्लान दिया जा रहा है। यही वजह है कि ईडी के ज्वाइंट डायरेक्टर नौकरी छोड़कर भाजपा ज्वाइन कर गए हैं और चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
विज्ञापन

अब केंद्रीय एजेंसियां चुनावों के दौरान राजनीतिक फायदा देने के लिए ही काम करती हैं। यही वजह है कि कांग्रेस के जो संभावित सीएम उम्मीदवार हैं उनको घेरा जा रहा है। यह सब परेशान करने की योजना है। देश में लोकतंत्र का हनन हो चुका है।
विज्ञापन

कांग्रेस के स्टार प्रचारक कन्हैया कुमार शनिवार को जालंधर में मीडिया के साथ रूबरू हुए। इसके बाद उन्होंने केंद्र सरकार के शासनकाल पर कई सवाल खड़े किए। कन्हैया कुमार ने केंद्र पर हमलावर होते हुए कहा कि उन्होंने कोई विकास नहीं किया है। उन्होेंने कहा कि आज देश में हालात यह बन गए हैं कि जिसको जेल में डालना होगा, तत्काल डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया कुमार ने अप्रत्यक्ष रुप से अन्ना हजारे के आंदोलन का हिस्सा रही किरण बेदी पर भी सवाल उठाया कि भाजपा ने आंदोलन के बाद उसको ज्वाइन करवाकर राज्यपाल बना दिया। डॉ. मनमोेहन सिंह के बारे में दुष्प्रचार किया गया। वह पढ़े लिखे समझदार व्यक्ति थे, जिनको बदनाम किया गया। कैग के जो अधिकारियों ने बदनाम किया था, बाद में उनको माफी मांगनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed