{"_id":"56eea2c04f1c1b7534f14dda","slug":"jwellers-strike-striking-support-manpreet-badal-mla-karan-kaur-brar-strike-in-muktsar-jalandhar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हड़ताल पर बैठे स्वर्णकारों के समर्थन में आए मनप्रीत बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हड़ताल पर बैठे स्वर्णकारों के समर्थन में आए मनप्रीत बादल
अमर उजाला ब्यूरो/मुक्तसर
Updated Sun, 20 Mar 2016 06:46 PM IST
विज्ञापन
मुक्तसर में स्वर्णकारों के साथ मनप्रीत सिंह बादल, विधायक करन कौर बराड़ व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार की ओर से गहनों की बिक्री पर बढ़ाई एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों के चल रहे संघर्ष के समर्थन में रविवार को मनप्रीत सिंह बादल भी उतर आए।
बीते कई दिनों से दुकानें बंद कर गांधी चौक में हड़ताल पर चल रहे स्वर्णकारों के बीच पहुंचे मनप्रीत व विधायक करन कौर बराड़ ने उनकी मुश्किलें सुनीं। स्वर्णकारों ने विधायक को मांगपत्र सौंपा। मनप्रीत बादल और करन कौर बराड़ ने स्वर्णकारों को आश्वासन देते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा इस मामले को राज्य सभा में उठाएंगे।
वह स्वर्णकारों के पक्ष में खड़े हैं। इस मौके पर जगजीत सिंह हनी फत्तनवाला, राजेश बांसल, मनोहर सिंह, अमित गिरधर, कुंदन सिंह, बलजिंदर सिंह, मनजिंदर कड़वल, चरनजीत चीना, जगनंदन सिंह और अमृतपाल भोला मौजूद थे।