{"_id":"086cd1348b652b14492467a20be5b698","slug":"juvenile-home-warden-assault-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाल सुधार गृह के वार्डन पर मारपीट के आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाल सुधार गृह के वार्डन पर मारपीट के आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, होशियारपुर
Updated Thu, 02 Jul 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल सुधार गृह में वीरवार को बाल कैदियों ने वार्डन पर मारपीट के आरोप
विज्ञापन
लगाए। कानूनी सेवा प्राधिकरण की सचिव सीनियर डिवीजन जज राणा कंवर के बाल
सुधार घर दौरे के दौरान दो बाल कैदियों ने सुधार घर के गोपी नाम के वार्डन
पर उनके साथ मारपीट के आरोप लगाए।
इस पर उन्होंने तुरंत इस मामले की जांच के लिए सदर पुलिस को बुलाया और शिकायतकर्ताओं के बयान दर्ज कर इस मामले में कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
थाना सदर के एसएचओ लखवीर सिंह ने बाल कैदियों से पूछताछ की तो कुछ अन्य कैदियों ने भी इसी तरह के आरोप लगाए। इस दौरान एक विचाराधीन बाल कैदी ने जज के सामने शिकायत करने वाले दो बाल कैदियों पर उसे प्रताड़ित करने के आरोप भी लगाए।
पुलिस ने सभी के बयान कलमबद्ध किए और शिकायतकर्ता को मेडिकल जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। खबर लिखे जाने तक पुलिस मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार कर रही थी। एसएचओ सदर लखवीर सिंह ने बताया कि मामले में शिकायतकर्ता का मेडिकल कराया गया है और मेडिको लीगल रिपोर्ट के आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।