फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar youth in Armenia jail Parents appeal to MP Sant Seechewal to bring back their son

आर्मेनिया की जेल में जालंधर का युवक: माता-पिता ने संत सीचेवाल से लगाई गुहार, इकलौते बेटे के लिए पल-पल मर रहे

Sun, 21 Jul 2024 02:06 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, कपूरथला (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 21 Jul 2024 02:06 PM IST
सार

विदेश जाने की चाह पंजाब के युवकों को मुश्किल में डाल रही है। एजेंट लोगों की मजबूरी और पैसों के लालच में युवाओं को फर्जी तरीके से विदेश भेज रहे हैं, जहां कई युवक फंस गए हैं। पंजाब के जालंधर का युवक एक महीने से आर्मेनिया की जेल में बंद है। 

विज्ञापन
Jalandhar youth in Armenia jail Parents appeal to MP Sant Seechewal to bring back their son
सांसद संत सीचेवाल से मिलते युवक के परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

एक महीने से आर्मेनिया की जेल में बंद पंजाब के जालंधर के युवक मनीष अरोड़ा के परिवार ने सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से संपर्क किया और अपने बेटे की सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई। निर्मल कुटिया सुल्तानपुर लोधी पहुंचे युवक के माता-पिता ने कहा कि वे पिछले एक माह से अपने बेटे के लिए पल-पल मर रहे हैं। एजेंट ने उसे जॉर्जिया सीमा पर छोड़ दिया, जहां उसे वहां की पुलिस ने पकड़ लिया। परिवार के मुताबिक, उनके बेटे और उसके एक साथी को एजेंट द्वारा यूरोप भेजा जाना था। लेकिन ट्रैवल एजेंटों ने अवैध रूप से डोंकी बनाकर आर्मेनिया-जॉर्जिया के रास्ते से सीमा पार करवानी थी, जहां पर दुर्भाग्यवश ये युवक फंस गए। इसके बारे में इन युवाओं को पहले कुछ नहीं बताया गया था।

विज्ञापन


मनीष के पिता ने कहा कि इस बुढ़ापे में मनीष ही उनका सहारा है। अचानक इस तरह वहां पकड़े जाने से उसकी बुजुर्ग मां पर गहरा सदमा लगा है। जून के बाद से उनका मनीष से कोई संपर्क नहीं हुआ है और उन्हें यह भी नहीं पता कि उनके बेटे को कहां रखा गया है।
विज्ञापन


सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि वह इन युवकों का मामला विदेश मंत्रालय के समक्ष उठाएंगे और उन्हें हरसंभव मदद दिलाएंगे। गौरतलब है कि एजेंटों की धोखाधड़ी के कारण आर्मेनिया में फंसे 12 भारतीय युवाओं की मदद का एक वायरल वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर घूम रही थी। इस वायरल वीडियो के युवाओं की मदद के लिए पहले संत सीचेवाल की ओर से पहल की गई थी। भारतीय दूतावास ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उन तक पहुंच कर उनसे जेल में मुलाकात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संत सीचेवाल ने पंजाब के लोगों से अपील की कि वे गलत ट्रैवल एजेंटों के हाथों में न पड़ें। ठीक से विदेश जाओ। उन्होंने कहा कि उनके साथ धोखाधड़ी करने वाले ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज किया जाना चाहिए ताकि ऐसे तत्वों को पकड़ा जा सके। संत सीचेवाल ने सरकार से ऐसे एजेंटों पर नकेल कसने का आग्रह किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed