फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar West man dies of overdose former MLA criticizes government

जालंधर वेस्ट में नशे का कहर: 25 वर्षीय युवक की ओवरडोज से मौत, पूर्व विधायक ने सरकार को घेरा

Tue, 13 Jan 2026 09:32 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 13 Jan 2026 09:32 AM IST
सार

परिवार ने बताया कि मिथुन पहले भी नशे की लत की चपेट में आ चुका था और उसका इलाज चल रहा था। बावजूद इसके इलाके में नशे की आसान उपलब्धता उसकी जान पर भारी पड़ गई।

विज्ञापन
Jalandhar West man dies of overdose former MLA criticizes government
जालंधर में युवक के घर पहुंचे पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगुराल - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर वेस्ट के भार्गव कैंप इलाके में 25 वर्षीय युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मिथुन के रूप में हुई है। परिजनों ने उसकी मौत का कारण चिट्टे (हेरोइन) की ओवरडोज बताया है। घटना के बाद गुस्साए परिजन थाना भार्गवों कैंप पहुंचे और नशे के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार मिथुन घर से बाहर गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मिथुन की मौत से परिवार में मातम पसरा हुआ है।
विज्ञापन




परिवार ने बताया कि मिथुन पहले भी नशे की लत की चपेट में आ चुका था और उसका इलाज चल रहा था। बावजूद इसके इलाके में नशे की आसान उपलब्धता उसकी जान पर भारी पड़ गई। घटना के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि भार्गवों कैंप क्षेत्र में खुलेआम चिट्टा बिक रहा है, लेकिन नशा तस्करों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पूर्व विधायक और बीजेपी नेता शीतल अंगुराल ने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार के दावे खोखले साबित हो रहे हैं और लगातार युवा इसकी भेंट चढ़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed