फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar: Three Young man driving bullet clashed with police in Latifpura

Jalandhar: बुलेट से पटाखे मार रहे तीन हुल्लड़बाज पुलिस से भिड़े, थाने में परिजनों ने  दिया लिखित माफीनामा

Mon, 19 Dec 2022 01:15 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 19 Dec 2022 01:15 PM IST
सार

थाना छह के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बुलेट से पटाखे बजा रहे युवकों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी। जब पुलिस ने पटाखे बजा रहे युवकों को रोका और पूछताछ की तो वह तू-तड़ाक पर उतर आए। इसके बाद युवकों और पुलिस वालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

विज्ञापन
Jalandhar: Three Young man driving bullet clashed with police in Latifpura
हुल्लड़बाज युवकों को गाड़ी में बैठाते पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

जालंधर में तकलीफों से गुजर रहे लतीफपुरा वासियों की सुरक्षा में लगे पुलिसकर्मियों की सोमवार सुबह बुलेट मोटरसाइकिल सवार तीन हुल्लड़बाज युवकों से झड़प हो गई। घटना के दौरान थाना 6 के प्रभारी इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह मौके पर मौजूद थे, उन्होंने जब हुल्लड़ बाज युवकों को गाड़ी में बैठाने की कोशिश की तो बात हाथापाई तक आ गई और माहौल गरमा गया। इस दौरान आसपास के लोग भी वहां इकट्ठा हो गए और हाथापाई भी हुई। उसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए हुल्लड़ बाज युवकों को जबरदस्ती पुलिस की गाड़ी में बैठाया और थाने ले गए। 

विज्ञापन


थाना छह के प्रभारी सुखदेव सिंह ने बताया कि बुलेट से पटाखे बजा रहे युवकों की शिकायत पुलिस के पास पहुंची थी। जब पुलिस ने पटाखे बजा रहे युवकों को रोका और पूछताछ की तो वह तू-तड़ाक पर उतर आए। इसके बाद युवकों और पुलिस वालों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई। फोर्स को बुलाना पड़ा। एसएचओ ने कहा कि जब पुलिसकर्मियों ने युवकों को गाड़ी में बैठने के लिए कहा तो वह फिर पुलिस वालों से उलझ गए और हाथापाई की। इसके बाद पुलिस ने बलपूर्वक गाड़ी के अंदर बिठाया। पुलिस ने तीनों युवकों का मेडिकल करवाया। 
विज्ञापन


एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद परिजन थाने पहुंचे और लिखित में माफीनामा दिया कि आगे से बच्चे ऐसा नहीं करेंगे। इसके बाद पुलिस ने युवकों का रिकॉर्ड चेक किया और कोई क्रिमिनल केस न होने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी जगमोहन सिंह ने कहा कि पकड़े गए तीनों युवक लतीफपुरा वाली सड़क पर बुलेट मोटरसाइकिल लिए हुल्लड़बाजी कर पटाखे बजा रहे थे। वहां तैनात पुलिस वालों ने रोक कर समझाने की कोशिश की तो युवकों ने पुलिस कर्मियों के साथ बहस बाजी शुरू कर दी इसके बाद उन्हें हिरासत में लेना पड़ा। युवकों और परिजनों के माफीनामे के बाद उन्हें छोड़ दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed