{"_id":"63fdb53c9026c84605035943","slug":"jalandhar-rural-police-arrested-gangster-manpreet-singh-alias-vicky-valatia-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: फगवाड़ा में कांस्टेबल को मारने वालों का मददगार गैंगस्टर विक्की वलैतिया काबू, स्कॉर्पियो-हथियार बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: फगवाड़ा में कांस्टेबल को मारने वालों का मददगार गैंगस्टर विक्की वलैतिया काबू, स्कॉर्पियो-हथियार बरामद
Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Tue, 28 Feb 2023 01:33 PM IST
सार
फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके हुए थे। उसी ने उनकी मदद की थी। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध वही करता था। विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर देहात के थाना फिल्लौर पुलिस ने फगवाड़ा सिटी के गनमैन एवं कांस्टेबल की हत्या में शामिल गैंगस्टर मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया को घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी से एक पिस्तौल, एक मैगजीन, दो कारतूस और एक स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद की है। आरोपी मनप्रीत सिंह उर्फ विक्की वलैतिया निवासी गांव पत्ती बादल उन्हीं गैंगस्टरों का साथी था, जिन्होंने पिछले दिनों फगवाड़ा में गाड़ी लूटी थी और कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने जो स्कॉर्पियो बरामद की है, उसी में वलैतिया पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में चौथे गैंगस्टर को भगा कर ले गया था। जिसे बाद मोहाली में पकड़ा गया था। पुलिस के अनुसार फगवाड़ा में वारदात करने वाले गैंगस्टर विक्की वलैतिया के पास ही रुके थे। वारदात के बाद गैंगस्टरों के रहने खाने का सारा प्रबंध करता था। हालांकि विक्की वलैतिया पर सिर्फ मारपीट और लड़ाई झगड़े के ही मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
कबड्डी का खिलाड़ी था गैंगस्टर विक्की
मनप्रीत उर्फ विक्की वलैतिया कबड्डी का खिलाड़ी था। उसे नशे की लत लग गई। इसी लत ने उसे खिलाड़ी से गैंगस्टर बना दिया। वह लोगों से लड़ाई-झगड़े और मारपीट करने लगा। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वलैतिया अच्छे परिवार से था लेकिन उसकी गलत संगत ने उसे अपराधी बना दिया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर दो दिन का रिमांड लिया है।
विज्ञापन