{"_id":"67f6554987b9b29810048018","slug":"jalandhar-rioters-vandalized-idol-of-shanidev-2025-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में मंदिर में उत्पात: उपद्रवियों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की, रोकने आए पुजारी से की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में मंदिर में उत्पात: उपद्रवियों ने शनिदेव की मूर्ति खंडित की, रोकने आए पुजारी से की मारपीट
Wed, 09 Apr 2025 04:39 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 09 Apr 2025 04:39 PM IST
सार
जालंधर के सोढल रोड स्थित थापरा बगीची मंदिर में बुधवार सुबह कुछ अज्ञात लोग घुस आए और शनिदेव की मूर्ति को खंडित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के सोढल रोड स्थित थापरा बगीची मंदिर में बुधवार सुबह कुछ उपद्रवियों ने भगवान शनिदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया। मंदिर के पुजारी ने आरोपियों को रोकने की कोशिश की तो आरोपियों ने पुजारी के साथ मारपीट की।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही कमिश्नरेट पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच जांच शुरू की। वहीं, इस घटना से लोगों में रोष है। उन्होंने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह कुछ अज्ञात लोग मंदिर में घुस आए। आरोपियों ने किसी चीज से वार कर शनिदेव की मूर्ति को दो टुकड़ों में तोड़ दिया। जब उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद मूर्ति को पूरी तरह खंडित कर दिया। आसपास के लोगों को घटना की मिली तो वे मौके पर पहुंचे। इसके बाद सूचना थाना डिवीजन नंबर-8 की पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में स्थिति तनावपूर्ण है। वहीं, थाना प्रभारी रविंदर कुमार ने कहा कि केस दर्ज कर पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन