फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar, put, garbage, front, temple, performance

मंदिर के सामने लगा कूड़े का ढेर, प्रदर्शन

Thu, 09 Jan 2014 09:48 PM IST
अमर उजाला, जालंधर
अमर उजाला, जालंधर Updated Thu, 09 Jan 2014 09:48 PM IST
विज्ञापन
Jalandhar, put, garbage, front, temple, performance
मॉडल हाउस स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर के सामने लगा कूड़े का ढेर न हटाने से खफा लोगों ने वीरवार को नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


पार्षद सुशील रिंकू, कांग्रेसी नेता मेजर सिंह, सिमरनजीत बंटी, राकेश शर्मा ने कहा कि वैसे तो पूरे शहर में गंदगी की भरमार है लेकिन धार्मिक स्थानों पर कूड़े का ढेर लगने से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं।


सुशील रिंकू ने कहा कि शहर में गंदगी के लिए पूरी तरह से मेयर सुनील ज्योति और नगर निगम कमिश्नर एमएस छतवाल जिम्मेदार हैं।

प्रशासनिक लापरवाही के कारण ही शहर में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है और परेशान लोगों को धरना-प्रदर्शन करना पड़ रहा है।

हैरानी की बात तो यह है कि जब लोग मंदिर के समक्ष कूड़े को हटाने के लिए धरने पर बैठे तो नगर निगम ने कूड़ा हटाने की बजाय पुलिस की मदद से धरनारत लोगों को हटाने पर जोर दिया। जब लोग नहीं माने तो नगर निगम ने तुरंत कूड़ा हटवा दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed