{"_id":"60b65b258ebc3e29b9092e4c","slug":"jalandhar-police-raid-two-spa-centre-prostitution-rackets-in-spa-centre-jalandhar-news-pkl415235930","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था सेंटरों में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर में दो स्पा सेंटरों पर छापेमारी, जिस्मफिरोशी का धंधा चल रहा था सेंटरों में
विज्ञापन
जालंधर। क्लाउड स्पा सेंटर में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा होने के बाद किरकिरी का शिकार हुई जालंधर पुलिस ने मंगलवार को दो स्पा सेंटरों पर छापामारी की, जहां पर जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। जालंधर में काफी समय से स्पा सेंटरों की भरमार लग गई थी, लेकिन एक स्पा सेंटर में 15 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस हरकत में आई है।
डीसीपी गुरमीत सिंह ने बताया कि थाना छह की पुलिस ने डेयरी चौक के निकट केयर सेंसिस में छापा मारा, जिसको दिल्ली का भूमेश विरदी चला रहा था, जबकि दूसरी छापामारी बलविंदर सिंह के स्पा सेंटर पर की गई। दोनों स्पा सेंटरों से चार युवकों व 9 लड़कियों को गिरफ्तार किया गया है।
वहीं दूसरी छापामारी थाना सात के एसएचओ गगनदीप सेखों ने की। गढ़ा रोड पर बलिस बॉडी स्पा सेंटर चल रहा था, जिसको बलविंदर सिंह वरपाल चला रहा था। स्पा सेंटर पाबंदी के बावजूद भी खुला हुआ था। इसकी शिकायत मिलते ही थाना डिवीजन 7 की पुलिस ने वहां रेड कर दी। वहां से सात लड़कियों व दो लड़कों को अरेस्ट किया गया है। डीसीपी का कहना है कि इन स्पा सेंटरों पर पैसे लेकर स्पा के साथ साथ लड़कियों के जिस्म का सौदा भी किया जाता था। जालंधर में 300 से अधिक स्पा सेंटर चल रहे थे, हाल ही में क्लाउड स्पा सेंटर में 15 साल की बच्ची को नशा पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।