फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar police arrested two accused in an encounter

जालंधर पुलिस को बड़ी कामयाबी: दो फरार आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, हथियार हुए बरामद

Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Sat, 04 Oct 2025 10:52 PM IST
सार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, दो ज़िंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है।

विज्ञापन
Jalandhar police arrested two accused in an encounter
जालंधर पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर ग्रामीण पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से एक 32 बोर की पिस्तौल, दो ज़िंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक (डी) सरबजीत राय की अगुवाई में की गई। 
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि 4 अक्तूबर 2025 को एएसआई दया चंद गश्त पर थे, जब नेहर सुआ हरिपुर रोड पर एक स्प्लेंडर बाइक सवार युवक को रोकने की कोशिश की गई। युवक ने रुकने की बजाय भागने का प्रयास किया लेकिन गिर पड़ा और पुलिस पर गोली चला दी। 
विज्ञापन


जवाबी कार्रवाई में एएसआई दया चंद ने फायर किया, जिससे आरोपी मनजीत सिंह उर्फ घोड़ी के दाहिने हाथ में गोली लगी। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गगन कुमार उर्फ गगी पुत्र राजिंदर कुमार निवासी बोलिना, थाना पतारा, जालंधर और मनजीत सिंह उर्फ घोड़ी पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गांव पतारा, थाना पतारा, जालंधर ग्रामीण के रूप में हुई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों आरोपी हत्या सहित कई संगीन मामलों में वांछित थे। मार्च में इन दोनों ने जालंधर कैंट क्षेत्र में हरकरनजीत सिंह उर्फ गंगी निवासी हरिपुर पर तेजधार हथियारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी थी। आरोपियों के खिलाफ विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें हत्या, लूट, एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट से संबंधित गंभीर धाराएं शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed