{"_id":"695a2cc6fc5a87bb57028afc","slug":"jalandhar-mayor-vineet-dheer-s-father-passes-away-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: मेयर विनीत धीर के पिता का देहांत, हार्ट अटैक से मौत, दुख जताने पहुंचे कई नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: मेयर विनीत धीर के पिता का देहांत, हार्ट अटैक से मौत, दुख जताने पहुंचे कई नेता
Sun, 04 Jan 2026 02:33 PM IST
अंकेश ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: अंकेश ठाकुर
Updated Sun, 04 Jan 2026 02:33 PM IST
सार
जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टैगोर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विनोद धीर की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर के मेयर विनीत धीर के पिता विनोद धीर का रविवार को हार्ट अटैक से निधन हो गया। इससे पहले तबीयत बिगड़ने पर उन्हें टैगोर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मेयर निवास पर कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, पंजाब टूरिज्म एंड कल्चरल विभाग के सलाहकार दीपक बाली, जालंधर सेंट्रल आप प्रभारी नितिन कोहली सहित कई वरिष्ठ नेता व समाजसेवी शोक व्यक्त करने पहुंचे। धीर परिवार जालंधर का एक प्रतिष्ठित बिजनेस परिवार है, जिसका बस्ती बावा खेल क्षेत्र में स्पोर्ट्स गुड्स निर्माण का बड़ा कारोबार है। सामाजिक और राजनीतिक रूप से प्रभावशाली इस परिवार से जुड़े विनीत धीर आम आदमी पार्टी के टिकट पर वार्ड 62 से जीत दर्ज कर जालंधर के पहले आप मेयर बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विनोद धीन की मौत की सूचना मिलते ही आम आदमी पार्टी की जालंधर लीडरशिप सहित अनेक राजनीतिक नेता अस्पताल पहुंचे और विनीत धीर को ढांढस बंधाया। पार्थिव देह को कपूरथला रोड स्थित उनके निवास जालंधर कुंज में अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर रखा गया। शाम पांच बजे हरनाम दास पुरा श्मशान घाट में उनका अंमित संस्कार किया गया।