{"_id":"b82518eb9f0d77799bcece5ee23b45cf","slug":"jalandhar-hoshiarpur-road-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिख संगत ने जाम किया जालंधर-होशियारपुर मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिख संगत ने जाम किया जालंधर-होशियारपुर मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
Updated Wed, 28 Oct 2015 07:44 PM IST
विज्ञापन
गांव कडियाला में श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी के विरोध में सिख प्रदर्शनकारियों ने बुधवार को जालंधर-होशियारपुर मार्ग पर यातायात ठप कर दिया।
उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारी मांग कर रहे थे कि बेअदबी कांड के पीछे जिस महिला का हाथ है, उसको सामने लाया जाए।
दोपहर को काफी संख्या में सिख समुदाय के लोग आदमपुर नहर की पुली के पास खुर्दपुर में धरने पर बैठ गए। सूचना मिलने पर एसपी डिटेक्टिव हरकंवलप्रीत सिंह खख, एसपी हेडक्वार्टर कुलवंत सिंह हीर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे।
पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को मामले की जांच का आश्वासन दिया। करीब दो घंटे तक प्रदर्शनकारी होशियारपुर मार्ग पर बैठकर नारेबाजी करते रहे।