फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar girl Roshni sing songs in seven languages

Jalandhar: सात भाषाओं में गीत गाती है 7वीं में पढ़ने वाली रोशनी, एप के जरिए सीखी स्पेनिश और फ्रेंच

Thu, 17 Nov 2022 05:18 PM IST
निवेदिता वर्मा नरिंदर वैद्य, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
नरिंदर वैद्य, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 17 Nov 2022 05:18 PM IST
सार

रोशनी ने अपना पहला वर्चुअल कॉन्सर्ट 7 स्टार किया। इस कॉन्सर्ट में रोशनी ने 7 भाषाओं पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, कोरियाई, जापानी व फ्रेंच में गाना गाया था। 

विज्ञापन
Jalandhar girl Roshni sing songs in seven languages
रोशनी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली रोशनी कपूर पढ़ाई के साथ एक खास हुनर के चलते समाज में अपना व माता-पिता का नाम रोशन कर रही है। जालंधर की रहने वाली यह बेटी 7 भाषाओं में गीत गा सकती है व उसके गीतों को पंजाब के साथ-साथ देश भर में सराहा गया है। इसके अलावा रोशनी मॉडलिंग व पेंटिंग में भी लाजवाब है। 

विज्ञापन


रोशनी हिंदी, अंग्रेजी, पंजाबी, फ्रेंच, स्पेनिश, कोरियन, जैपनीज इन 7 भाषाओं का ज्ञान रखती है। रोशनी इन 7 भाषाओं में गीत गाती है व उसने अपने स्कूल व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों में इन भाषाओं में गीत गाकर खुद को साबित भी किया है। रोशनी जिन 7 भाषाओं में गाती है, उसमें से कुछ उसने स्कूल समय में व कुछ भाषाएं जैसे स्पेनिश, फ्रेंच, जैपनीज एक एप के जरिये सीखी हैं। जब कोविड के समय स्कूल बंद थे तो रोशनी ने अपनी मां के साथ 50 से ज्यादा सांस्कृतिक व मॉडलिंग के प्रोग्राम ऑनलाइन कर डाले थे, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था। 
विज्ञापन


रोशनी की उपलब्धियों व भागीदारी की बात करें तो पंजाब सरकार की ओर से आयोजित ‘एंबेसडर ऑफ होप’ में रोशनी ने भागीदारी कर उस समय के शिक्षा मंत्री विजय इंदर सिंगला से प्रमाण पत्र हासिल किया था। रोशनी रेडियो प्रोग्राम राइजिंग स्टार में भी लोक गायन में भागीदारी कर खूब वाहवाही लूट चुकी है, जिसके लिए उसे सर्टिफिकेट भी मिला। रोशनी एक बहुत बढ़िया मॉडल भी है। वह कई बड़े प्रोग्रामों में अपनी संस्कृति से जुड़ मॉडलिंग के कार्यक्रम पेश कर चुकी है। रोशनी ने अपना पहला वर्चुअल कॉन्सर्ट 7 स्टार किया। इस कॉन्सर्ट में रोशनी ने 7 भाषाओं पंजाबी, अंग्रेजी, हिंदी, स्पेनिश, कोरियाई, जापानी व फ्रेंच में गाना गाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लेक्मे इंडिया व कनाडा फैशन शो से मिल चुका है मॉडलिंग का आफर 
रोशनी जहां अच्छा गाती है, वहीं वह एक बढ़िया मॉडल के रूप में भी खुद को साबित कर रही है। रोशनी की काबलियत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि रोशनी को लेक्मे इंडिया फैशन के लिए आईएनआईएफडी प्रमुख अनिल खोसला से शो का प्रस्ताव मिला, लेकिन वह वार्षिक परीक्षाओं के कारण इस शो में भाग नहीं ले सकी थी। इसके अलावा रोशनी को इंटरनेशनल फैशन शो में बतौर मॉडल कनाडा से ऑफर मिला, लेकिन कोविड के कारण उसने वह अवसर खो दिया था। इसके अलावा रोशनी को न्यूयार्क फैशन शो के लिए बुलाया गया था, लेकिन अपनी पढ़ाई के कारण वह इसमें भी भाग नहीं ले सकी। रोशनी का कहना है कि वह खुद को म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए तैयार कर रही है। उसका सपना अंतरराष्ट्रीय गायिका बनना है व उसकी इच्छा विदेश में गाने की है।  


मां का फर्ज बनता है कि वह अपनी बेटी को उड़ान भरना सिखाए : ज्योति कपूर
रोशनी का मां ज्योति कपूर का कहना है कि हमारे समाज की विडंबना है कि बेटी पैदा होते ही लोग उक्त परिवार को सहानुभूति की नजर से देखना शुरू कर देते हैं। लड़की पर कई प्रकार की पाबंदियां लगा दी जाती हैं व लड़की अपने सपनों को पूरा ही नहीं कर पाती है। इस सभी के बीच मां का फर्ज बनता है कि वह अपनी बेटी को उड़ान भरना सिखाए। उसके सपनों को पूरा करने में मदद करे, चाहे इसके लिए उसे परिवार व समाज का सामना ही क्यों न करना पड़े। मैं अपनी बेटी के हर सपने को जो उसने देखा है, पूरा करना चाहती हूं। मैं अपनी बेटी के साथ हर उस बेटी के हुनर को तराशने का काम करना चाहती हूं, जो कुछ कर गुजरने का सपना देखती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed