फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar DC invited industrialists to invest in the district

जालंधर: डीसी ने उद्योगपतियों को दिया जिले में निवेश का न्योता, कहा– प्रशासन उपलब्ध करवाएगा 24 घंटे हरसंभव सहायता

Tue, 26 Oct 2021 09:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 26 Oct 2021 09:26 PM IST
सार

हंसराज महिला महाविद्यालय में वर्चुअल तरीके से प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट में उद्योगपतियों के साथ बातचीत में डीसी ने राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से जिले में अधिक निवेश के साथ आगे आने का आह्वान किया।

विज्ञापन
Jalandhar DC invited industrialists to invest in the district
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उद्यमी जालंधर में निवेश करें, प्रशासन की ओर से उनको 24 घंटे हरसंभव सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। राज्य सरकार ने पंजाब में उद्योग शुरू करने के लिए परेशानी मुक्त एनओसी वाले व्यवसायियों की सहायता के लिए बिजनेस फर्स्ट पोर्टल लांच किया था।

विज्ञापन


यह आयोजन पंजाब में कारोबारी इकोसिस्टम को बेहतर करने के पंजाब सरकार के महत्वपूर्ण प्रयासों को सामने लाएगा। यह बात डिप्टी कमिश्नर, जालंधर घनश्याम थोरी ने हंसराज महिला महाविद्यालय में वर्चुअल तरीके से प्रोग्रेसिव पंजाब इंवेस्टर्स समिट में शामिल होने वाले उद्योगपतियों से कही। 
विज्ञापन


इस दौरान डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने एडीसी जसप्रीत सिंह और प्रिंसिपल एचएमवी कॉलेज डॉ. अजय सरीन के साथ उद्योगपतियों का स्वागत करते हुए कहा कि राज्य सरकार की पथप्रदर्शक व उद्योग-समर्थक पहलों ने पंजाब को एक उभरता राज्य बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पंजाब: डिप्टी सीएम रंधावा को अरूसा की धमकी: कहा- आईएसआई एजेंट कहने पर कोर्ट तक ले जाऊंगी

उन्होंने कहा कि पंजाब की सरकार राज्य में व्यापार व उद्योग के विकास के लिए एक उत्कृष्ट मंच प्रदान कर रही है। उद्योगपतियों के साथ बातचीत में डीसी ने राज्य के विकास को आगे बढ़ाने के लिए उद्योगपतियों से जिले में अधिक निवेश के साथ आगे आने का आह्वान किया। इस दौरान उद्योगपतियों ने सरकार की इस पहल की सराहना की। इस अवसर पर नरिंदर सिंह सग्गू, तेजिंदर सिंह भसीन, जेबीएस चौधरी, राजन गुप्ता, भूपिंदर सिंह लाली, अजय गोस्वामी उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed