फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar By-Poll: Joint candidate of Akali Dal and BSP Dr. Sukhwinder Sukhi filed nomination

Jalandhar By-Poll: अकाली-बसपा प्रत्याशी ने भरा नामांकन, भाजपा उम्मीदवार अटवाल ने भी पर्चा किया दाखिल

Tue, 18 Apr 2023 04:01 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 18 Apr 2023 04:01 PM IST
सार

डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी ने नामांकन भरने के बाद कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के इस एक साल ने पंजाबियों को 84 का दौर याद करा दिया जब आए दिन मौतों और लूटपाट की घटनाएं आम थी। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य पंथक पार्टी अकाली दल के हाथों में सुरक्षित है।

विज्ञापन
Jalandhar By-Poll: Joint candidate of Akali Dal and BSP Dr. Sukhwinder Sukhi filed nomination
अपना नामांकन दाखिल करते डॉ. सुक्खी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल और बहुजन समाज पार्टी के संयुक्त उम्मीदवार डॉक्टर सुखविंदर कुमार सुक्खी ने पार्टी के सीनियर नेता और पूर्व मंत्री दलजीत सिंह चीमा, बसपा के पंजाब प्रधान जसवीर सिंह गढ़ी और अन्य नेताओं की मौजूदगी में मंगलवार को अपना नामांकन भरा। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद दलजीत चीमा और डॉ. सुक्खी ने कहा कि पिछले एक साल में एक भी दिन ऐसा नहीं गुजरा जब पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की धज्जियां ना उड़ी हों। इस दौरान अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल मौजूद नहीं थे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार के इस एक साल ने पंजाबियों को 84 का दौर याद करा दिया जब आए दिन मौतों और लूटपाट की घटनाएं आम थी। उन्होंने कहा कि पंजाब का भविष्य पंथक पार्टी अकाली दल के हाथों में सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि चुनाव से पहले आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लोगों से वादा किया था कि सरकार बनते ही बेअदबी के मामलों में लोगों को इंसाफ मिलेगा और नशे का खात्मा होगा जो पहली प्राथमिकता होगी, लेकिन एक साल गुजर गया, न नशा खत्म हुआ और न ही बेअदबी के मामलों में लोगों को इंसाफ मिला।
विज्ञापन


छले एक साल में आम आदमी पार्टी ने पंजाब में कोई विकास कार्य नहीं करवाया और न ही 5 साल सत्ता का सुख भोग कर गए कांग्रेसियों ने किया। पंजाब की सड़कें, विकास और लोक भलाई की स्कीमें अकाली दल सरकार की देन है और एक बार फिर अकाली दल को समर्थन देकर पंजाब के विकास में अपना योगदान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा उम्मीदवार रिंकू अटवाल ने दाखिल किया नामांकन
भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार इंद्रपाल सिंह अटवाल ने अपने सीनियर नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किया। अटवाल के साथ केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश, भारतीय जनता पार्टी के पंजाब प्रधान अश्विनी शर्मा, पूर्व मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा, पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया और अन्य नेता मौजूद रहे।

इससे पहले भाजपा ने कपूरथला रोड पर स्थित पुड्डा ग्राउंड से एक विशाल रैली का भी आयोजन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री सोम प्रकाश ने कहा कि पंजाब सरकार पूरी तरह से फेल हो चुकी है। पंजाब में कानून-व्यवस्था बिल्कुल ही खत्म हो चुकी है। आए दिन कत्ल और डकैती की वारदातें बढ़ गई हैं। लोग दिनदहाड़े मार दिए जाते हैं और नेता सिर्फ मलाई खाने में जुटे हैं।

सभी को देख लिया एक बार भाजपा को मौका दें: हंसराज हंस
गायक हंस राज हंस ने कहा कि कांग्रेस-अकाली दल से लेकर आम आदमी पार्टी सभी को देख लिया है। अब भाजपा को एक बार मौका देकर देखो। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बब्बर शेर कहते हुए कहा कि अगर देश और प्रदेश की तरक्की चाहिए तो नरेंद्र मोदी के हाथ पंजाब से मजबूत करें। उन्होंने इस दौरान मोदी और भाजपा पर बनाया एक गीत भी सुनाया।

जिनके अपने कुनबे बिखरे... वे पंजाब को क्या संभालेंगे
भगवा रंग में रंगे पूर्व कांग्रेस प्रधान सुनील जाखड़ ने कहा कि कांग्रेस लावारिस पार्टी है। इसमें सभी नेता दिशाहीन हैं। जो पार्टी अपना घर नहीं संभाल सकती वह पंजाब को क्या संभालेगी? अकाली दल का भी यही हाल है। उन्होंने कहा कि अपने पड़ोसी राज्य राजस्थान में देख लें। कांग्रेस का क्या हाल है। अकाली दल का हाल यह है कि कार्यकर्ता अपने लीडर को लीडर मानने को तैयार नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब असुरक्षित हाथों में हैं।

संगरूर की तरह होगा जालंधर का उपचुनाव: सांसद मान
शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार गुरजंट सिंह ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान पार्टी प्रधान और संगरूर से सांसद सिमरनजीत सिंह मान और अन्य नेता मौजूद रहे। नामांकन के बाद सांसद मान ने कहा कि संगरूर की जनता ने आम आदमी पार्टी को उनके झूठे वादों के लिए आइना दिखाया था और जालंधर की जनता भी दिखाएगी। झूठ पर टिकी सरकार लंबे समय तक नहीं चलती। जालंधर वासियों संसद में पंजाबियों की लड़ाई शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के उम्मीदवार ही लड़ सकते हैं, संगरूर वासियों की तरह आप भी भरोसा जताएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed