फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Jalandhar bus stand is littered with filth broken bathrooms and missing taps see Video

जालंधर बस स्टैंड का हाल: गंदगी की भरमार, बाथरूम टूटे और पीने वाले पानी के नलों की टूटियां गायब, Video

Sat, 29 Nov 2025 04:52 PM IST
अंकेश ठाकुर मनमोहन सिंह, जालंधर
मनमोहन सिंह, जालंधर Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sat, 29 Nov 2025 04:52 PM IST
सार

जालंधर बस अड्डे का निरीक्षण किया तो कई खामियां नजर आई। बस अड्डे के अंदर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे नजर आए। वहीं कुछ देर बाद एक कूड़े के ढेर को बस अड्डे के अंदर ही आग लगा दी गई ताकि सफाई ही ना करनी पड़े।

विज्ञापन
Jalandhar bus stand is littered with filth broken bathrooms and missing taps see Video
जालंधर बस स्टैंड - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब में सरकार को करोड़ों का राजस्व देने वाली बस सर्विस तो ठीक है लेकिन बस स्टैंडों की हालत इतनी खराब है कि यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शहीद ए आजम भगत सिंह अंतरराज्यीय बस अड्डा जालंधर की हालत भी कुछ ऐसी ही है। मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान द्वारा शनिवार तड़के कुराली में औचक निरीक्षण का असर जालंधर में नजर नहीं आया। जालंधर बस अड्डा पंजाब में बस सर्विस की रीढ़ की हड्डी कहा जाता है लेकिन यहां सुविधाएं उस स्तर की नहीं मिल रहीं जितनी सरकार को कमाई हो रही है। 

विज्ञापन


शनिवार को अमर उजाला की टीम ने जालंधर बस अड्डे का निरीक्षण किया तो कई खामियां नजर आई। बस अड्डे के अंदर कई जगहों पर कूड़े के ढेर लगे नजर आए। वहीं कुछ देर बाद एक कूड़े के ढेर को बस अड्डे के अंदर ही आग लगा दी गई ताकि सफाई ही ना करनी पड़े। बाथरूम गंदे मिले और टॉयलेट की सीटें टूटी हुई गायब थी। पीने वाले पानी की समस्या भी दिखी, जहां पानी के कनेक्शन तो दिखे पर वहां पीने के लिए टूटियां लगी ही नहीं थी।
विज्ञापन




बस स्टैंड के अंदर की सड़कें उखड़ी हुई हैं। बस स्टैंड परिसर में लगी टाइल्स और फुटपाथ पर लगे पत्थर टूटे होने के कारण कई बार यात्री बस पकड़ने के चक्कर में गिरकर चोटिल हो चुके हैं। यात्रियों ने इसकी शिकायत बस स्टैंड स्टाफ से की पर कोई हल नहीं निकला। लगातार जालंधर बस स्टैंड के हालत दयनीय होती जा रही है और प्रबंधन स्थिति संभाल नहीं पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोग बाथरूम में गंदगी और बदबू आने के कारण खुले में बेसन के पीछे खुले में ही कर देते हैं। 

बस स्टैंड की जानकार काहलों ने कहा कि पहले प्राइवेट प्रबंधन देखभाल करता था तो हालत इतने खराब नहीं थे लेकिन सरकार के अधीन आने के बाद स्थिति बिगड़ी है। इसी वजह से यात्रियों की संख्या में कम हुई है, लोग बस स्टैंड के अंदर नहीं बाहर से ही बस पकाने को तवज्जो देने लगे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed