{"_id":"03b5bd5a8f0640f20e8441d7fa9b1cb3","slug":"jalandhar-bank-30-lakhs-arrest-fraud","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक के साथ लाखों की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बैंक के साथ लाखों की धोखाधड़ी
अमर उजाला, जालंधर
Updated Sun, 05 Jan 2014 09:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना तीन की पुलिस ने ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स की शिकायत पर भूपिंदर कुमार शर्मा निवासी धोगड़ी रोड को धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बैंक ने शिकायत में बताया कि ऋण लेने वाले व्यक्ति भूपिंदर सिंह ने उनके पास रजिस्ट्री किसी और प्लॉट की रखी और दिखाया कोई और।
यही नहीं 2012 के बाद से बैंक को किश्तें भी नहीं अदा की गई हैं। बैंक के पास ऋण धारक के जो चेक थे वे भी खाते में राशि न होने के कारण पास नहीं हो सके।
पुलिस ने बैंक के साथ धोखाधड़ी करने वाले भूपिंदर कुमार शर्मा पुत्र हरि कृष्ण निवासी मकान नंबर 22/1 मुहल्ला हरदियाल नगर धोगड़ी रोड को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मुखी सुखबीर सिंह और एएसआई भजन लाल ने बताया कि भूपिंदर कुमार ने वर्ष 2009 में ओरिएंटल बैंक आफ कॉमर्स से 30 लाख का ऋण लिया था।
इसके लिए भूपिंदर ने जो बैंक को रजिस्ट्री दी थी और जिस प्लॉट की फोटो दी थी वह आपस में मेल नहीं खा रही है। दोनों स्थानों का खसरा नंबर अलग-अलग है। इस पर रेलवे रोड पर स्थित बैंक ने पुलिस को शिकायत दी थी।