फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jalandhar badminton players now get online training

बैडमिंटन खिलाड़ियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग हुई शुरु

Tue, 01 Jun 2021 09:58 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Jun 2021 09:58 PM IST
विज्ञापन
jalandhar badminton players now get online training
जालंधर। डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन (डीबीए) की अंतरिम कमेटी की तरफ से मंगलवार को खिलाड़ियों की ऑनलाइन ट्रेनिंग एवं प्रेक्टिस शुरू करवाई गई। इस बारे में अंतरिम कमेटी के सदस्य एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने बताया कि 19 अप्रैल से रायजादा हंसराज स्टेडियम बंद है, जिस कारण प्रेक्टिस नहीं होने से खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक मनोबल में गिरावट आ रही है। इसलिए कमेटी ने फैसला किया कि 1 जून दिन मंगलवार से ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन शुरू किए जाएगा, इसलिए इस सेशन की शुरुआत करवाई गई।
विज्ञापन

दिन में डेढ़-डेढ़ घंटे के कुल 2 सेशन करवाए गए। पहला सेशन सुबह 11 से 12:30 बजे तक और दूसरा सेशन शाम 4 से 5:30 बजे तक हुआ। सेशन के दौरान हंसराज स्टेडियम के कोर्ट में खड़े होकर कोच ने खिलाड़ियों को ऑनलाइन ट्रेनिंग टिप्स दिए। इस दौरान कोच ने जहां बैडमिंटन खेल से जुड़ी तकनीकों की जानकारी दी, वहीं खिलाड़ियों को डाइट के बारे में भी बताया गया। ट्रेनिंग सेशन के दौरान राष्ट्रीय, राज्यस्तरीय एवं नए खिलाड़ियों को प्रेक्टिस करवाई गई। खिलाड़ी जूम एप के माध्यम से इस सेशन से जुड़े थे। रितिन खन्ना ने बताया कि ऑनलाइन ट्रेनिंग शेड्यूल लंपियन दीपांकर भट्टाचार्जी की तरफ से तैयार किया गया है। ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन के लिए फीस में 50 प्रतिशत छूट दी गई है। यह ऑनलाइन ट्रेनिंग सेशन लॉकडाउन तक जारी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed