फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   jalandhar ammonia gas leak case FIR against factory owner

जालंधर अमोनिया गैस लीक कांड: फैक्ट्री मालिक पर FIR; निगम, फैक्ट्री, इंडस्ट्री, बिजली और प्रदूषण विभाग भी नामजद

Sun, 22 Sep 2024 12:50 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Sun, 22 Sep 2024 12:50 PM IST
सार

जालंधर में हुए अमोनिया गैस लीक कांड में पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं मामले में नगर निगम, पंजाब फैक्ट्री, इंडस्ट्री, बिजली और प्रदूषण विभाग भी नामजद किया गया है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन
jalandhar ammonia gas leak case FIR against factory owner
जालंधर गैस लीक की घटना। - फोटो : संवाद

विस्तार

पंजाब के जालंधर में शनिवार को एक बर्फ फैक्ट्री में लीक हुई अमोनिया गैस की घटना के बाद पुलिस व प्रशासन सख्त नजर आ रहा है। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हुई है। इसके बाद पुलिस ने मामला भी दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एफआईआर में नगर निगम सहित कई अन्य विभागों को भी नामजद किया गया है। इन विभागों को नामजद करने का कारण अपने कार्य को जिम्मेदारी से न करना बताया जा रहा है। 

विज्ञापन


पुलिस की एफआईआर में फैक्ट्री मालिक निनी कुमार जैन निवासी मोहल्ला नंबर-32, जालंधर कैंट के अलावा नगर निगम, पंजाब फैक्ट्री विभाग, पंजाब इंडस्ट्री विभाग, बिजली व प्रदूषण विभाग को नामजद किया गया है। हालांकि इस केस में किसी अधिकारी का नाम नहीं है। 
विज्ञापन


पुलिस का मानना है कि जिस भी अधिकारी की इस घटना में लापरवाही सामने आई, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद उन अधिकारियों के नाम जोड़े जाएंगे जो घटना के वक्त ड्यूटी पर थे। ऐसा पहली बार हुआ है कि पुलिस ने आरोपियों की लिस्ट में सरकारी विभागों का नाम भी रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक जैन आइस फैक्ट्री में गैस लीक हुई थी, जिसमें शीतल सिंह निवासी उपकार नगर मोहल्ला किशनपुरा की मौत हो गई थी। केस में फैक्ट्री मालिक व उक्त विभाग के अधिकारियों को इसलिए नामजद किया गया है, क्योंकि इन विभागों ने ही फैक्ट्री को मंजूरी दी थी। केस में फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed