फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   IPS Sonali Mishra becomes IG BSF Punjab Frontier

जिम्मेदारी: सोनाली मिश्रा बनीं बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला

Tue, 27 Jul 2021 02:21 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जालंधर (पंजाब) Published by: ajay kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 02:21 AM IST
सार

मध्य प्रदेश कैडर और 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सोनाली मिश्रा जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर में नए आईजी के रूप में सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया है।

विज्ञापन
IPS Sonali Mishra becomes IG BSF Punjab Frontier
आईपीएस सोनाली मिश्रा। - फोटो : फाइल

विस्तार

आईपीएस सोनाली मिश्रा बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर का नेतृत्व करने वाली देश की पहली महिला आईजी बन गई हैं। उनके कंधों पर पाकिस्तान से सटी 553 किलोमीटर की सीमा की सुरक्षा का दारोमदार होगा।

विज्ञापन


यह सीमा हेरोइन और हथियारों की तस्करी के लिए कुख्यात मानी जाती है। इससे पहले सोनाली मिश्रा दिल्ली में बीएसएफ मुख्यालय में ‘जी शाखा’ के रूप में जानी जाती खुफिया शाखा का नेतृत्व कर रहीं थीं और साथ ही काफी समय तक बीएसएफ में आईजी के रूप में कश्मीर घाटी में भी तैनात रह चुकी हैं।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कैडर और 1993 बैच की भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारी सोनाली मिश्रा जालंधर स्थित सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) पंजाब फ्रंटियर में नए आईजी के रूप में सोमवार को विधिवत रूप से पदभार संभाल लिया है। वह पहली महिला आईपीएस हैं, जिनके कंधों पर सीमा की सुरक्षा का जिम्मा होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनाली मिश्रा की पोस्टिंग पहली बार पंजाब में हुई है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक सोनाली मिश्रा पाकिस्तान से होने वाली भारत विरोधी गतिविधियों व उनकी नापाक हरकतों को काफी बारीकी से जानती हैं और खुफिया में वह मास्टर मानी जाती हैं। पंजाब सीमा का इस्तेमाल पाकिस्तान हेरोइन तस्करी के लिए कर रहा है और सोनाली मिश्रा की तैनाती ड्रग नेक्सस को तोड़ने में फायदेमंद साबित हो सकती है।


सोमवार को पदभार ग्रहण करने के बाद सोनाली मिश्रा ने अपने मातहत अधिकारियों के साथ बैठक की और पंजाब फ्रंटियर की जानकारी हासिल की। आगामी दिनों में वह पाकिस्तान से सटी सीमा का दौरा करने की तैयारी कर रही हैं। इसके अलावा सोनाली मिश्रा ने पाकिस्तान से भेजी जाने वाली हेरोइन और उसके संवेदनशील प्वाइंट्स व सीमा पार बैठे तस्करों की बारीकी से जानकारी हासिल की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed