फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   interpol, accused, red, corner, notice, issue

इंटरपोल नेे आरोपी का रेड कार्नर नोटिस जारी किया

Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर Updated Sun, 12 Jul 2015 10:26 PM IST
विज्ञापन
इंटरपोल नेे यूके के प्रसिद्ध होटलियर रंजीत पॉवर हत्याकांड में आरोपी का
विज्ञापन
रेड कार्नर नोटिस जारी कर दिया है। इसकी अधिकारिक तौर पर जानकारी अभी जालंधर कमिश्नरेट पुलिस तक नहीं पहुंची है।


वहीं, यूके के बर्मिंघम मेल न्यूज के मुताबिक चर्चित रंजीत पॉवर हत्याकांड में इंटरपोल ने इसको मोस्ट वांटेड रेड कार्नर का नाम दिया है। इंटर पोल के नोटिस के बाद अब हत्याकांड का मुख्य आरोपी बलदेव सिंह जो यूके में है, वहां से किसी अन्य देश नहीं जा पाएगा।


यूके को वोल्वहेंपटेन के प्रसिद्ध होटल रमाडा के मालिक रंजीत पॉवर 8 मई 2015 को अपने पार्टनर बलदेव सिंह के बुलावे पर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं चला। रंजीत पॉवर के भाई की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया।



जांच के दौरान पुलिस ने पार्टनर बलदेव के भांजे सुखदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया। उसने खुलासा किया था कि रंजीत पॉवर की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया गया था। पुलिस ने रंजीत पॉवर का शव भी बरामद कर लिया था। इसको यूके भेज दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ अपनी कार्रवाई शुरू कर दी थी। साथ ही  केंद्र सरकार के माध्यम से इंटरपोल को रेड कार्नर नोटिस जारी करने के लिए लिखा था। डीसीपी राजिंदर सिंह का कहना है कि अभी इसकी अधिकारिक रूप से जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed