{"_id":"6096c3d88ebc3e6ac74e80fb","slug":"insurance-office-damaged-due-to-fire-jalandhar-news-pkl4127673163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पासपोर्ट बिल्डिंग में स्थित इंश्योरेंस दफ्तर में लगी भीषण आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पासपोर्ट बिल्डिंग में स्थित इंश्योरेंस दफ्तर में लगी भीषण आग
विज्ञापन
जालंधर। शहर में शनिवार को दो अलग-अलग इमारतों में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आगजनी की पहली घटना गुरु नानक मिशन चौक के पास स्थित पासपोर्ट ऑफिस की बिल्डिंग और दूसरी अर्बन एस्टेट इलाके में स्थित तीन मंजिला इमारत की है।
जानकारी के अनुसार आग पासपोर्ट ऑफिस बिल्डिंग की तीसरी मंजिल में स्थित पीएनबी मेटलाइफ इंश्योरेंस के दफ्तर में लगी थी। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते उसने पूरे ऑफिस को अपनी लपेटे में ले लिया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से ऑफिस में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन छह की पुलिस घटना स्थल में पहुंचकर आग लगने की कारणों की जांच करनी शुरू कर दी है।
इसके अलावा अर्बन स्टेट इलाके की 66 फीट रोड पर स्थित तीन मंजिला इमारत में आग लग गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने के कारणों का अब तक तक कोई पता नहीं चल पाया है।