फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Inspirational story of Jalandhar Ambulance Driver Manjeet Kaur

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस: 16 साल से एंबुलेंस चला रहीं मंजीत कौर बनीं साढ़े तीन हजार मरीजों का सहारा, रुला देगी कहानी

Tue, 08 Mar 2022 08:25 AM IST
निवेदिता वर्मा मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
मनमोहन सिंह, संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Tue, 08 Mar 2022 08:25 AM IST
सार

मंजीत कौर के पिता ने बीमारी से परेशान होकर 15 साल की उम्र में एक शराबी युवक के साथ उनकी शादी कर दी थी। ससुराल में हालात ठीक नहीं थे।

विज्ञापन
Inspirational story of Jalandhar Ambulance Driver Manjeet Kaur
मंजीत कौर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

महिलाओं को अक्सर घर संभालने तक ही सीमित रखा जाता है, लेकिन कुछ ने संघर्ष कर अपनी दास्तां खुद लिखी है। इनमें से ही एक हैं जालंधर की एंबुलेंस चालक मंजीत कौर। मंजीत 16 साल से एंबुलेंस चला रही हैं। जब भी गाड़ी चलाने की बात आती है, तो यही कहा जाता है कि महिलाएं अच्छी चालक नहीं होती हैं। ऐसी सोच वाली मानसिकता के लोगों को मंजीत ने करारा जवाब दिया है। 2007 में मंजीत कौर ने नॉन एसी एंबुलेंस खरीदी और सिविल अस्पताल जालंधर में खड़ी करने लगीं। 

विज्ञापन


यहां से मरीज और शव छोड़ने के लिए यूपी, बंगाल, कोलकाता व मुंबई आदि कई राज्यों का सफर कर चुकी हैं। एंबुलेंस चलाना न केवल इनका शौक था, बल्कि मजबूरी भी थी। 2013 में एसी एंबुलेंस खरीदी, लेकिन भाइयों ने जमीन-जायदाद के लिए केस कर दिया। ऐसे में उन्हें अपनी दोनों एंबुलेंस बेचनी पड़ीं।  

विज्ञापन

खुद की एंबुलेंस नहीं थी, फिर भी साढ़े तीन हजार लोगों का बनीं सहारा

कोविड-19 में जब लोग घरों में कैद हो गए थे तब मंजीत बाहर निकलीं और स्टाफ के साथ सैकड़ों मरीजों को अस्पताल पहुंचाया। कोविड में जब दिल्ली-गुरुग्राम में ऑक्सीजन खत्म हुई तो वहां से मरीजों को निकालकर जालंधर लाई। मंजीत कौर का कहना है कि जब बुरा दौर चल रहा था तो मैंने अपनी एंबुलेंस बेची थी। हौसले टूटे थे, लेकिन आत्मविश्वास नहीं टूटने दिया। खुद की एंबुलेंस नहीं थी फिर भी निजी अस्पताल में सेवाएं देते हुए रात की ड्यूटी पर साढ़े तीन हजार के करीब कोविड मरीजों को अस्पताल व शवों को घरों तक पहुंचाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

15 साल की उम्र में शराबी से शादी कर चल बसे माता-पिता

तीन अक्तूबर 1978 को कपूरथला जिले के गांव मंडी मोड़ के किसान परिवार में जन्मी मंजीत कौर को बचपन में ‘रानी’ नाम से पुकारा जाता था। बीमारी से परेशान पिता हीरा सिंह ने 15 साल की उम्र में एक शराबी युवक के साथ शादी कर दी। 1998 में पिता हीरा सिंह और 2004 में मां राज कौर की मौत हो गई। ससुराल में हालात पहले से ही ठीक नहीं थे। एक दिन पति ने महज 200 रुपये की खातिर दो आदमियों को मकान में घुसा दिया। घर की छत से कूदकर इज्जत बचाई। भाई चाहते थे कि मैं अपना इकलौता बेटा और शराबी पति को छोड़कर मायके में उनके पास जाकर रहूं। साथ नहीं रहने को लेकर भाइयों ने संपत्ति के लिए कोर्ट में केस कर दिया। इसके बाद हालात यह हो गए कि लोगों के घरों में काम तक करना पड़ा। 

शौक के लिए ड्राइविंग सीखी, अब ड्राइविंग स्कूल भी चला रहीं

परेशानियां बढ़ीं तो शौक के लिए ड्राइविंग सीख ली जो उनके लिए वरदान बनकर सामने आई। दिन में ड्राइविंग स्कूल, रात की ड्यूटी पर एंबुलेंस चला रही हैं। पहले जालंधर में किराए पर रहा करती थीं, लेकिन जब से बेटे को दुबई भेजा है रिहायश भी बदल गई है। अब मंजीत कौर लांबडा के अंतर्गत आते गांव बाजना में रह रही हैं। ड्राइविंग स्कूल शुरू करने की वजह पैसों की तंगी थी, लेकिन उतार-चढ़ाव के बाद जिंदगी पटरी पर लौट आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed