फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Indian Origin Twelve Punjabis Elected as MLAs First Time in British Columbia Elections

कनाडा: ब्रिटिश कोलंबिया के चुनावों में पहली बार 12 पंजाबी बने विधायक, राज चौहान छठी और जगरूप 7वीं बार जीते

Mon, 21 Oct 2024 12:37 PM IST
शाहरुख खान सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर
सुरिंदर पाल, अमर उजाला, जालंधर Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 21 Oct 2024 12:37 PM IST
सार

ब्रिटिश कोलंबिया के चुनावों में पहली बार 12 पंजाबी जीत दर्ज करके विधायक बने हैं। कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार छह से सात बार जीत दर्ज की है। इनमें राज चौहान और जगरूप बराड़ शामिल हैं। 

विज्ञापन
Indian Origin Twelve Punjabis Elected as MLAs First Time in British Columbia Elections
british columbia elections - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांतीय चुनावों में पंजाबी मूल के 12 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। पिछली बार 9 पंजाबी इस चुनाव में जीते थे। यह जीत उस समय आई है जब भारत व कनाडा के रिश्तों में खटास बढ़ रही है। 
विज्ञापन


ब्रिटिश कोलंबिया इलाके में पंजाबी मूल के काफी क्षेत्र हैं जिसमें वैंकुवर, सरीं, एबसफोर्ड, डेल्टा, विक्टोरिया, जहां पर पंजाबियों की संख्या काफी अधिक है। एनडीपी और कंजर्वेटिव पार्टी के बीच कांटे की टक्कर रही। 
विज्ञापन


एनडीपी ने 46 और कंजर्वेटिव ने 45 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं ग्रीन पार्टी ने 93 सीटों वाली ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा में 2 सीटें हासिल की हैं। कुल 93 सीटों में से 12 सीट पंजाबी मूल के लोगों ने जीतकर इतिहास बनाया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई प्रत्याशी ऐसे हैं जिन्होंने लगातार छह से सात बार जीत दर्ज की है। इनमें राज चौहान और जगरूप बराड़ शामिल हैं। राज चौहान ब्रिटिश कोलंबिया विधानसभा के निवर्तमान स्पीकर हैं और छठी बार चुनाव जीते हैं। वे पहली बार 2005 में विधायक चुने गए थे। उसके बाद 2009, 2013, 2017, 2020 और 2024 में फिर से चुना गया।

राज्य के व्यापार मंत्री जगरूप बराड़ ने सरी फ्लीटवुड से सातवीं बार जीत दर्ज की। बराड़ का जन्म बठिंडा में हुआ था और वह भारतीय पुरुष राष्ट्रीय बास्केटबॉल टीम का हिस्सा थे। पढ़ाई के लिए कनाडा जाने के बाद वे वहीं बस गए और 2004 में उन्हें पहली बार विधायक चुना गया था। आवास मंत्री रवि काहलों ने डेल्टा नॉर्थ से सीट को बड़े अंतर से जीतकर बरकरार रखा।

कंजर्वेटिव मंदीप धालीवाल ने सरी नॉर्थ से जीत दर्ज की है। एनडीपी प्रत्याशी रवि परमार ने लैंगफोर्ड हाइलैंड, सुनीता धीर ने वैंकूवर लैंगारा, रिया अरोड़ा ने बर्नाबी ईस्ट और हरविंदर कौर संधू ने वर्नोन मोनाश्री से जीत हासिल की। सुनीता धीर ने वैंकूवर-लैंगारा में जीत दर्ज कर लिबरल पार्टी के गढ़ में सेंध लगाई है। 
 

यहां पर पिछले 30 से लिबरल का राज रहा है। हरविंदर ने यहां से दूसरी बार जीत दर्ज की है। वैंकूवर हेस्टिंग्स से अटॉर्नी जनरल निक्की शर्मा ने फिर जीत हासिल की है। कंजर्वेटिव नेता हरमन सिंह भंगू ने लैंगली एबॉट्सफोर्ड से जीतकर विधायक बने।

जेसी सनर ने सरे-न्यूटन सीट जीती है। पर जीत दर्ज की। वह पूर्व विधायक और श्रम मंत्री हैरी बैंस (72) के पदचिन्हों पर चल रहे हैं। बैंस जुलाई में राजनीति से संन्यास लेने से पहले 2005 से इस सीट पर काबिज थे। बैंस की तरह, सनर भी एक युवा वकील हैं और उन्हें बैंस का पूरा समर्थन प्राप्त था। सबसे युवा विधायक, एनडीपी के 30 वर्षीय रवि परमार ने लैंगफोर्ड-हाइलैंड्स की नई बनी सीट से जीत हासिल की।
 

जीते पंजाबियों की सूची
1. रवि काहलों – डेल्टा नॉर्थ (एनडीपी)
2. राज चौहान – ब्रिटिश कोलंबिया (एनडीपी)
3. जगरूप बरार – सरी फ्लीटवुड (एनडीपी)
4. मंदीप धालीवाल – सरी नॉर्थ (कंजर्वेटिव पार्टी)
5. रवि परमार – लैंगफोर्ड हाइलैंड (एनडीपी)
6. सुनीता धीर – वैंकूवर लैंगारा (एनडीपी)
7. रिया अरोड़ा – बर्नाबी ईस्ट (एनडीपी)
8. हरविंदर कौर संधू – वर्नोन मोनाश्री (एनडीपी)
9. निक्की शर्मा – वैंकूवर हेस्टिंग्स (एनडीपी)
10. हरमन सिंह भंगू – लैंगली एबॉट्सफोर्ड (कंजर्वेटिव पार्टी)
11- जेसी सनर - सरी न्यूटन (एनडीपी)
12 - होनवीर संधू - सरीं गिल्डफोर्ड (कंजर्वेटिव पार्टी)
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed