फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Inauguration of three community health centers in Jalandhar

जालंधर में स्वास्थ्य मंत्री ने किया तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन

Tue, 08 Sep 2020 09:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of three community health centers in Jalandhar
जालंधर मे स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिद्धू व एमपी चौधरी संतोख सिंह कम्यूनिटी हेल्थ सेंटरों का दौरा - फोटो : JALANDHAR
सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को अर्बन हेल्थ मिशन के तहत करीब साढ़े चार साल पहले बने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) का उद्घाटन किया। इसके अलावा उन्होंने बस्ती गुजां और खुरला किंगरा में बने सीएचसी का भी उद्घाटन किया। उन्होंने तीनों केंद्रों में 30-30 बेड के कोविड केयर सेंटर शुरू करने की भी बात कही। इसके लिए सारे प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
विज्ञापन

दादा कालोनी सीएचसी के उद्घाटन के मौके पर उन्होंने बताया कि राज्य में सेहत विभाग पूरी पारदर्शिता के साथ मरीजों की सेवा में जुटा है। उन्होंने कोरोना से मरने वाले मरीजों के अंग निकालने के समाचारों को गलत बताया। मंत्री ने कहा कि ऐसे समाचार लोगों में दहशत फैला कर उन्हें मानसिक तनाव दे रहे हैं। विभाग की ओर से सरकारी व गैर सरकारी स्तर पर कोरोना के मरीजों के इलाज के लिए पूरे प्रबंध किए गए हैं। लक्षणों के शुरुआती दौर में टेस्ट करवाने से बीमारी पर काबू के अलावा इससे होने वाली मृत्यु दर को कम करना संभव हैं। जिले में रोजाना 3600 सैंपल लेकर जांच करने का लक्ष्य हैं। विभाग की टीमें पूरी पारदर्शिता के साथ काम कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सब्जी मंडी में मास्क न पहनने और सामाजिक दूरी का नियम न माने जाने को लेकर वह डीसी घनश्याम थोरी से बात करेंगे। इस मौके पर मेयर जगदीश राज राजा, सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक बावा हैनरी, विधायक राजिंदर बेरी, विधायक सुशील रिंकू व विधायक परगट सिंह, पंजाब हेल्थ सिस्टम कारपोरेशन के वाइस चेयरमैन बॉबी सहगल, पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, सिविल सर्जन डॉ. गुरिंदर कौर चावला, एमएस डॉ. मनदीप कौर, डॉ. ज्योति शर्मा और सुदेश विज के अलावा सेहत विभाग के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed