फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Inauguration of 5 projects worth 30 lakhs at Hansraj Badminton Stadium.

हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में 30 लाख की 5 परियोजनाओं का शुभारम्भ.

Tue, 08 Mar 2022 04:43 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 04:43 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of 5 projects worth 30 lakhs at Hansraj Badminton Stadium.
जालंधर। डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने मंगलवार को रायजादा हंसराज बैडमिंटन स्टेडियम में पांच परियोजनाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने 30 लाख की लागत से तैयार जिन नई परियोजनाओं का उद्घाटन किया, उनमें रेस्टेरेंट, योग व एरोबिक्स सेंटर, खेल दुकान, फिजियोथैरेपी सेंटर व सेल्फी प्वाइंट शामिल हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर डीबीए के सचिव एवं राष्ट्रीय खिलाड़ी रितिन खन्ना ने उन सभी गणमान्यों का आभार जताया, जिनके सहयोग से यह परियोजनाएं संभव हो पाईं। खन्ना ने कहा कि यह रेस्टोरेंट 20 लाख से बनकर तैयार हुआ है, जिसमें से 10 लाख रुपये जालंधर के केंद्रीय विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक राजिंद्र बेरी व 4.81 लाख रुपये डिप्टी कमिश्नर थोरी की ओर से जिला राहत सोसाइटी की मार्फत स्वीकृत किए गए हैं। योग एवं एरोबिक सेंटर के बारे खन्ना ने कहा कि पंजाब विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी ने 5 लाख की ग्रांट स्वीकृत की थी। इस सेंटर का लाभ स्टेडियम में आने वाले खिलाड़ियों व अन्य लोगों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि पहले अभ्यास के दौरान किसी खिलाड़ी के चोटिल हो जाने पर उसके लिए फिजियोथैरेपिस्ट उपलब्ध नहीं रहते थे, अब खिलाड़ियों को यह सुविधा फिजियोथेरेपी सेंटर में मिल सकेगी। इस अवसर पर अंतरिम कमेटी के सदस्य अनिल भट्टी (आईआरएस-सेवामुक्त), हरप्रीत सिंह, नरेश बुधिया,कुसुम केपी व मुकुल वर्मा भी उपस्थित थे। जिला बेडमिंटन एसोसिएशन जालंधर के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि जब रायजादा हंसराज स्टेडियम में इतने उच्च स्तर पर अपग्रेडेशन का काम किया गया है। डिप्टी कमिश्नर व डीबीए के अध्यक्ष घनश्याम दास थोरी ने सराहनीय कार्यों के लिए अंतरिम कमेटी की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्टेडियम उच्च स्तर पर हब के तौर पर विकसित हो चुका है। इस अवसर पर जिलाधीश थोरी ने डीबीए जालंधर के आजीवन सदस्यों को सदस्यता कार्ड भी वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed