फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Lockdown jalandhar gym owner faces so much fiancial problem

सरकार की अंदेखी से परेशान पंजाब के 1500 के करीब जिम मालिक

Fri, 28 May 2021 06:36 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 28 May 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
In Lockdown jalandhar gym owner faces so much fiancial problem
जालंधर। जिला प्रशासन को गुहार लगाने के बाद अब द जालंधर जिम ओनर्स वेलफेयर सोसाइटी ने सांसद संतोख चौधरी का दरवाजा खटखटाया है। सोसायटी की सदस्यों ने शुक्रवार को सांसद संतोख सिंह चौधरी को एक मांग पत्र सौंपा। इसमें सोसायटी के पदाधिकारियों सुमित शर्मा, हिमांशु चड्ढा, इंदरजीत सिंह, गुरजीत थिंद, अमनदीप कंग, ऋषि सहगल ने कहा है कि पिछले लंबे समय से देश भर में चल रही कोरोना महामारी के चलते जिमों को बंद किया गया था। अब जब धीरे धीरे बाकी चीजें खोली जा रही हैं तो उनके जिम भी खोलने की अनुमति सरकार को दे देनी चाहिए।
विज्ञापन

सोसायटी सदस्यों ने कहा कि वह इस बारे में कई बार जिला प्रशासन और पंजाब सरकार को लिखित रूप में मांग पत्र दे चुके हैं, पर उनकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। पंजाब भर में लगभग 1500 के करीब जिम हैं, जो कि बंद होने की वजह से काफी घाटे में पहुंच गए हैं। लगभग सभी जिम पर बैंक लोन, बिजली के बिल, बिल्डिंग किराया, स्टाफ की सैलरी जैसे खर्चे पहले की तरह ही हैं अगर जिम बंद रहेंगे तो यह खर्चे वह कहां से करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पंजाब सरकार और जिला प्रशासन से गुहार लगाते हैं कि जिम को इंटरटेनमेंट कैटेगरी से निकालकर नॉर्मल कैटेगरी में डालकर खोलने की अनुमति दे दी जाए।
विज्ञापन

इस दौरान सांसद संतोख सिंह चौधरी ने जिम के सभी पदाधिकारियों को आश्वासन देते हुए कहा कि वह इस मांग पत्र को हाईकमान तक पहुंचाएंगे और जिम को जल्द से जल्द खुलवाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed