फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   In Hoshiarpur corona treatment helpline service started

जिले में कोविड संबंधी जानकारी और शिकायत के लिए शुरू हुई हेल्पलाइन

Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 08 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
In Hoshiarpur corona treatment helpline service started
होशियारपुर। जिले के लोगों को अब कोविड-19 संबंधी इलाज के दौरान परेशानी का सामना नहीं करना पडे़गा। बल्कि वे अब अपनी तमाम शिकायतें फोन पर ही दर्ज करवा सकेंगे। इसी मकसद से शनिवार को जिला प्रशासन ने कुछ हेल्प लाइन नंबरों को जारी किया है। जिसमें लोगों को सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 इलाज के लिए उपलब्ध बेड की जानकारी से लेकर वैक्सीन व दवाईयाें की कालाबाजारी होने पर शिकायत दर्ज करवाने की सुविधा दी गई है।
विज्ञापन

वे सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में उपलब्ध बेड की जानकारी हेल्प लाइन नंबर 82187-65895 पर उपलब्ध कर सकेंगे। वहीं, ऑक्सीजन सिलेंडर व वैक्सीन की कालाबाजारी की शिकायत हेल्प लाइन नंबर 81466-22501 पर व्हाट्सएप कर दर्ज होगी। इन शिकायतों के बाद आरोपियों के खिलाफ एफ.आई.आर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने कहा कि जिले में कोविड उपचार के लिए पर्याप्त सुविधाएं हैं। नौ अस्पतालों में कोविड के मरीजों का इलाज बहुत अच्छे तरीके से हो रहा है। जिला प्रशासन की ओर से कुछ हेल्प लाइन नंबर जारी किए गए हैं जो कि कोविड इलाज संबंधी आने वाली उनकी समस्याओं को दूर करने में काफी सहायक साबित होगा। मौजूदा समय में जिला अस्पताल होशियारपुर के अलावा आठ प्राइवेट अस्पतालों में कोविड-19 के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। इन अस्पतालों में खाली बेड संबंधी जानकारी रोजाना जिला लोक संपर्क कार्यालय के फेसबुक पेज व अन्य सोशल पेज पर दी जाएगी। इसके अलावा कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों की शिकायत मोबाइल नंबर 88722-31039 और 92570-37000 पर दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed