{"_id":"3c2e2eead9a9d30e1ccb4f8d44d9f747","slug":"in-accident-two-died-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस की टक्कर से एक्टिवा सवार लड़के-लड़की की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस की टक्कर से एक्टिवा सवार लड़के-लड़की की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, नकोदर
Updated Sat, 20 Feb 2016 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लांबड़ा से नकोदर जाते समय कंगसाबू के पास शनिवार सुबह बस और एक्टिवा में आमने-सामने की टक्कर हो गई।
हादसे में एक्टिवा सवार एलपीयू के स्टूडेंट युवक-युवती की मौत हो गई। घायलों की पहचान जालंधर कैंट की रहने वाली पूजा जोशी (20) व मिलन शर्मा (22) निवासी कैंट के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक मिलन शर्मा पुत्र सुबोध शर्मा एलपीयू में फैशन डिजाइनिंग कर रहा था। उसके इलाके की रहने वाली पूजा जोशी एलपीयू से बीकॉम कर रही थी। दोनों शनिवार को एक्टिवा पर सवार होकर नकोदर में माथा टेकने के लिए जा रहे थे।
रास्ते में कंग साबू के पास पुली पर नकोदर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने सीधी टक्कर मार दी। पूजा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मिलन को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जैसे ही हादसे की खबर कैंट पहुंची घर में चीखों पुकार मच गई। पुलिस ने रोडवेज की बस को कब्जे में ले लिया है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस की टीम चालक की शिनाख्त कर रही है।