फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   impact bandh Jalandhar Valmiki Sangathan demanded strict action against accused Hathras Kant

जालंधर में दिखा बंद का असर, वाल्मीकि संगठग ने हाथरस कांठ के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की

Sat, 10 Oct 2020 06:48 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
impact bandh Jalandhar Valmiki Sangathan demanded strict action against accused Hathras Kant
जिले में शनिवार को बंद का पूरा असर देखने को मिला। जगह-जगह एससी समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। वाल्मीकि संगठन सड़कों पर उतर आए और हाथरस कांड के आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। जिले में शनिवार को प्रदर्शनकारियों ने अली मोहल्ला पुली, बस्ती पीर दाद, जीटी रोड, भगवान वाल्मीकि चौक, डॉ. बीआर आंबेडकर चौक समेत कई इलाकों में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। श्री गुरु रविदास चौक में लगाए गए धरने में भीम सेना के राष्ट्रीय संचालक चंद्रशेखर शामिल हुए।
विज्ञापन

उन्होंने हाथरस में हुई घटना की कड़ी निंदा की। चंद्रशेखर ने कहा कि देश में एससी, बीसी और अल्पसंख्यकों के अधिकारों का हनन हो रहा है। इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई ना होने से समूचे भाईचारे में रोष बढ़ रहा है। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करते हुए पीड़ित परिवार को मुआवजा और परिवार में एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। श्री गुरु रविदास चौक में लगाए गए धरने आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान डॉ. शिव दयाल माली, कांग्रेसी नेता अमरीक सिंह बागड़ी, जय इंद्र सिंह हरप्रीत सिंह भी शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed