फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Husband and wife arrested for fraud in Jalandhar

फर्जी आईपीएस अधिकारी बन लाखों की ठगी: डीएसपी, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल बनाने का झांसा, पति-पत्नी गिरफ्तार

Mon, 13 Jul 2026 07:46 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 13 Jul 2026 07:46 PM IST
सार

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आईपीएस अधिकारी के नकली पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की।

विज्ञापन
Husband and wife arrested for fraud in Jalandhar
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर देहात पुलिस ने पुलिस विभाग में डीएसपी, इंस्पेक्टर और हेड कांस्टेबल की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 31.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले फर्जी आईपीएस अधिकारी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपियों की पहचान अनमोल रतन और उसकी पत्नी मनदीप कौर के रूप में हुई है। दोनों को टेक्निकल सर्विलांस की मदद से गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है। 
विज्ञापन




डीएसपी शाहकोट सरवण सिंह बल और थाना प्रभारी अमन सैनी ने बताया कि 17 जुलाई 2025 को रवीन कौर निवासी गांव बाउपुर बेट, शाहकोट की शिकायत पर थाना शाहकोट में मामला दर्ज किया गया था। शिकायत के अनुसार, आरोपी अनमोल रतन ने खुद को आईपीएम अधिकारी बताकर रवीन कौर को डीएसपी, उसकी भतीजी संदीप कौर को इंस्पेक्टर और भाई हरदीप सिंह को हेड कांस्टेबल भर्ती कराने का झांसा देकर 31.50 लाख रुपये ठग लिए थे। 
विज्ञापन


मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार ठिकाने और मोबाइल नंबर बदलकर फरार होता रहा। जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने अपने पिता बलजीत सिंह के बैंक खाते में 3 लाख रुपये ट्रांसफर किए थे, जिसके आधार पर पुलिस ने 23 जून 2026 को उसके पिता को गिरफ्तार कर कपूरथला जेल भेज दिया था। इसके बाद गठित विशेष टीमों और टेक्निकल सेल की मदद से 8 जुलाई को अनमोल रतन और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने आईपीएस अधिकारी के नकली पहचान पत्र और फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को सरकारी नौकरी का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी की। उसने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी करने की बात कबूल की है। पुलिस ने उसके कब्जे से एक लैपटॉप, मोबाइल फोन, फर्जी आईडी कार्ड और कई नकली दस्तावेज बरामद किए हैं। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि ठगी की रकम में से 17 लाख रुपये शाहकोट स्थित एक रेडीमेड कपड़ों की दुकान में निवेश किए गए, जिसे उसका करीबी रिश्तेदार चला रहा है। इसके अलावा सियाज़ कार खरीदने में 1.10 लाख रुपये और नकोदर में कोठी खरीदने के लिए 10 लाख रुपये खर्च किए गए। 

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस गिरोह से जुड़ी अन्य ठगी के मामलों का भी खुलासा होने की संभावना है। उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी), सब-डिवीजन शाहकोट सरवन सिंह बल्ल ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना शाहकोट में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धाराओं 316(2), 318(4), 336(2), 336(3), 338 एवं 340(2) के तहत केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान आरोपी के पिता बलविंदर सिंह व पत्नी मनदीप कौर की संलिप्तता भी सामने आई, जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed