{"_id":"5ffc88dd8ebc3e33ae549081","slug":"hindu-bank-account-holders-looted-siege-mla-amit-vij-pathankot-news-pkl400315538","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू बैंक के खाताधारकों ने घेरी विधायक अमित विज की कोठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू बैंक के खाताधारकों ने घेरी विधायक अमित विज की कोठी
विज्ञापन
पठानकोट। हिंदू को-ऑपरेटिव बैंक की खाताधारक संघर्ष कमेटी ने सोमवार को विधायक अमित विज के घर का घेराव कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार और बैंक प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद विधायक अमित विज प्रदर्शनकारियों के पास पहुंचे और उनकी बात सुनी। लगभग 1 घंटा चली वार्ता में विधायक ने उन्हें समस्या हल करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद खाताधारक लौट गए। खाताधारकों का नेतृत्व कर रहे रजत प्रिंस बाली ने आरोप लगाया कि 7 महीने से वह धरने पर डटे हैं लेकिन किसी भी अधिकारी या नेता ने बैंक को दोबारा शुरू नहीं करवाया। दो साल से आरबीआई ने बैंक से निकासी पर प्रतिबंध लगा रखा है। अपनी जिंदगी भर की कमाई बैंक में जमा करवाकर बैठे लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हो चुके हैं। ऐसे में उन्हें पैसे के लिए धरने पर बैठना पड़ रहा है। विधायक विज ने कहा कि पंजाब सरकार इस मसले पर गंभीर है लेकिन जालंधर के जिस बैंक के साथ हिंदू बैंक को मर्ज करने की बात चल रही थी उन्होंने इस पर आपत्ति जताई है। बैंक प्रबंधन ने कहा कि हिंदू बैंक का एनपीए काफी है। इसके चलते वह उसे खुद में मर्ज नहीं करवा सकते। विधायक ने बताया कि इस बाबत सहकारिता मंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा को अवगत करवा दिया गया है। उन्होंने पठानकोन में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक स्थापित कर इसी में हिंदू बैंक को मर्ज करने का आश्वासन दिया है। सहकारिता मंत्री ने कहा था कि इस बाबत विधानसभा में प्रस्ताव पारित करवाना होगा। इसके लिए कुछ समय लगेगा।
प्रदर्शनकारियों ने डिफाल्टरों के घर के बाहर धरने देने के लिए मांगी सुरक्षा
प्रदर्शनकारी प्रिंस ने कहा कि कैबिनेट मंत्री ने कहा था कि डिफाल्टरों के घरों के बाहर धरना दो। उनके पास पुलिस प्रोटेक्शन नहीं, बैंक का कोई कर्मचारी नहीं। बाद विधायक ने एसएसपी से बात कर सुरक्षा मुहैया करवाने का आश्वासन भी दिया। खाताधारकों ने कहा कि वह 2 साल में अपने खातों से 50 हजार ही निकलवा पाए हैं। निकासी की लिमिट को बढ़ाया जाएगा। इस मौके पर उप प्रधान बीआर गर्ग, महासचिव राजेश कुमार राजू, वरिन्द्र सागर, नरेश रैना, धर्मपाल पुरी, अशोक शर्मा, कमलेश कटारिया, वीना देवी, नील कमल बाली, बलबीर इन्द्र गुप्ता, केपी सक्सेना, अशोक कुमार, जगदीश लाल शर्मा,कुलदीप सिंह कटोच, नवीन गुप्ता, संजीव शर्मा उपस्थित थे।