फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Himachal CM asks for votes for Nimisha

हिमाचल के मुख्यमंत्री ने निमिषा के लिए मांगे वोट

Thu, 10 Feb 2022 10:33 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Thu, 10 Feb 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
Himachal CM asks for votes for Nimisha
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने गढ़शंकर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की उम्मीदवार निमिषा मेहता के लिए बीनेवाल झुंग्गिया में वोट मांगे। जयराम ठाकुर ने कहा कि पंजाब की सत्ता भाजपा व पीएलसी गठबंधन के हवाले करके देखिए, पंजाब को नशा मुक्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

भारत नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश-विदेश में अहम भूमिका निभा रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य को विनाश की ओर धकेला है और अपना विकास किया है। श्री आनंदपुर साहिब व शक्तिपीठ नैना देवी के लिए फोरलेन सड़कों का जाल बिछाया जाएगा। कैप्टन अमरिंदर सिंह के साथ हमने श्री आनंदपुर साहिब से माता नैना देवी को रोप वे बनाने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर किए थे और यह काम जल्द पूरा हो जाएगा। इसके अलावा श्री गुरु रविदास जी के तपोस्थल खुरालगढ़ को मॉडल स्थल व पर्यटन स्थल बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से हरसंभव सहायता प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

निमिषा मेहता ने कहा कि गढ़शंकार का सर्वपक्षीय विकास करने के लिए वह चुनाव में उतरी हैं। हिमाचल प्रदेश के प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि पंजाब में बदलाव की हवा चल रही है। इस बार भाजपा गठबंधन की सरकार बनेगी। इस समय औद्योगिक विकास निगम के उपाध्यक्ष प्रोफेसर राम कुमार, महिंद्र पाल मान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 131- गांव बीनेवाल झुग्गियां में लोगों को संबोधित करते करते हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व अन्य। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed