{"_id":"68c51cd1a1749bc9ff09e0bb","slug":"high-speed-truck-crushes-bike-rider-on-dav-flyover-jalandhar-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: डीएवी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दवा लेकर लाैट रहे बाइक सवार को कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: डीएवी फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार ट्रक का कहर, दवा लेकर लाैट रहे बाइक सवार को कुचला
Sat, 13 Sep 2025 12:59 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Sat, 13 Sep 2025 12:59 PM IST
सार
घटना की सूचना मिलते ही थाना एक के एसआई शाम लाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त गाड़ी।
- फोटो : संवाद
विस्तार
जालंधर के डीएवी फ्लाईओवर पर एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। देर रात एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान कबीर नगर निवासी रजिंदर कुमार के रूप में हुई है, जो प्रॉपर्टी डीलर थे और एक बेटी के पिता थे।
बताया गया कि रजिंदर कुमार रात को दवाई लेने निकले थे और घर लौटते समय डीएवी फ्लाईओवर पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। खून से लथपथ हालत में उन्हें राहगीरों और एक डिलीवरी ब्वॉय की मदद से हैगवर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इससे पहले रविवार को इसी फ्लाईओवर के पास एक ट्रक की चपेट में आकर 23 वर्षीय युवती तमन्ना खुल्लर की भी मौके पर मौत हो गई थी। लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं से स्थानीय लोग डरे हुए हैं।
विज्ञापन
जहां ये हादसे हो रहे हैं, वहीं पर दिन में पुलिस नाका लगाकर चालान काटती है, फिर भी ट्रक चालक बेखौफ होकर तेज रफ्तार में वाहन चला रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही थाना एक के एसआई शाम लाल मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब फरार ट्रक चालक की तलाश कर रही है।