{"_id":"6a85578c8a0b5c4e9c0ed124","slug":"heist-worth-over-50-lakh-three-accused-arrested-female-employee-conspired-with-former-driver-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"50 लाख से अधिक की लूट: तीन आरोपी गिरफ्तार, दुकान पर काम करने वाली युवती ने पुराने ड्राइवर के साथ रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
50 लाख से अधिक की लूट: तीन आरोपी गिरफ्तार, दुकान पर काम करने वाली युवती ने पुराने ड्राइवर के साथ रची थी साजिश
Wed, 19 Aug 2026 12:43 PM IST
Nivedita
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
Published by: Nivedita
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:43 PM IST
सार
वारदात को कथित तौर पर व्यापारी की दुकान पर कुछ माह पहले काम करने वाली एक युवती ने पुराने ड्राइवर के साथ मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी हिमाचल की ओर फरार हो गए थे।
विज्ञापन
जालंधर में कारोबारी से लूट
- फोटो : संवाद/फाइल
विस्तार
जालंधर के सूर्या एनक्लेव एक्सटेंशन के पास 120 फुट रोड पर 60 वर्षीय लोहा व्यापारी ललित मित्तल से 50 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। सोमवार रात करीब 7:50 बजे कार सवार पांच बदमाशों ने व्यापारी की कार को घेरकर रॉड से शीशे तोड़ दिए और उनके माथे पर वार कर कैश से भरा बैग लूट लिया था।
पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात को कथित तौर पर व्यापारी की दुकान पर कुछ माह पहले काम करने वाली एक युवती ने पुराने ड्राइवर के साथ मिलकर अंजाम दिया। वारदात के बाद आरोपी हिमाचल की ओर फरार हो गए थे। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई और तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, मामले का पूरा खुलासा पुलिस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में होने की संभावना है।
व्यापारी के अनुसार, उन्हें रास्ते में ही एक सफेद कार के पीछा करने का शक हो गया था। 120 फुट रोड पर स्ट्रीट लाइटें बंद होने के दौरान आरोपियों ने उनकी कार को घेरकर टक्कर मारी और हमला कर दिया। ललित मित्तल सीजेएस स्कूल के मालिक होने के साथ-साथ सूर्या एनक्लेव रेजिडेंट्स वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव भी हैं।