फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   heavy rain, roof fall, lady killed, punjab news, jalandhar

जालंधर में बारिश से छत गिरने से बुजुर्ग महिला की मौत

Sat, 03 Sep 2016 04:06 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर
ब्यूरो,अमर उजाला/जालंधर Updated Sat, 03 Sep 2016 04:06 PM IST
विज्ञापन
heavy rain, roof fall, lady killed, punjab news, jalandhar
जालंधर में गांधी कैंप में बारिश के कारण गिरी मकान की छत। - फोटो : अमर उजाला
वीरवार देर शाम हुई बारिश एक परिवार के लिए कहर बनकर आई। गांधी कैंप के चंद्र प्रकाश का आशियाना तबाह होने के साथ ही परिवार के सिर से बुजुर्ग का साया भी उठ गया।
विज्ञापन


वीरवार को बारिश के बाद रात तो किसी तरह से निकल गई, लेकिन शुक्रवार सुबह लगभग 6:30 बजे खस्ताहाल मकान की छत गिर गई। इस दौरान परिवार के चार सदस्य छत के नीचे दब गए। हादसे में एक महिला की मौत और तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बारिश की वजह से गांधी कैंप में चंद्र प्रकाश के घर की छत गिर गई। इसमें चंद्र प्रकाश के साथ उसकी मां राज रानी (70) और दो बेटियां रिदिमा और हरमन दब गई। गनीमत रही की चंद्र प्रकाश की पत्नी ममता हादसे का शिकार होने से बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के बाहर काम कर रही ममता के शोर मचाने पर मोहल्ला निवासी एकत्र हुए।

उन्होंने मलबे में दबे लोगों को बाहर निकालकर सिविल अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने चंद्र प्रकाश की मां मां राज रानी (70) को मृतक घोषित कर दिया। वहीं तीन अन्य घायलों की हालत स्थिर है। घटना के बाद क्षेत्रीय विधायक केडी भंडारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंजाब सरकार से पीड़ितों को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया है। 


चंद्र प्रकाश की छह साल की बेटी रिदिमा को जन्मदिन वाले दिन इस भयानक हादसे का सामना करना पड़ा। गांधी कैंप और इसके साथ जुड़े इलाकों में कई मकान जर्जर हालत में हैं। इन घरों के निवासियों की आर्थिक हालत दयनीय है। इस वजह से वे अपने मकानों की मुरम्मत भी सही ढंग से नहीं करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed