फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Hearing firing cases Faridkot adjourned November

फरीदकोट में गोलीकांड मामलों की सुनवाई 6 नवंबर तक स्थगित

Fri, 16 Oct 2020 10:09 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Hearing firing cases Faridkot adjourned November
बरगाड़ी बेअदबी कांड से संबंधित बहिबल कलां और कोटकपूरा गोलीकांड मामलों की शुक्रवार को स्थानीय जिला व सेशन जज सुमित मल्होत्रा की अदालत में सुनवाई होनी थी। कोरोना के चलते दोनों केसों की सुनवाई नहीं हो सकी और अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 6 नवंबर की तारीख तय कर दी। गोलीकांड मामलों की जांच कर रही एसआईटी द्वारा इन दोनों ही मामलों में अदालत के पास चालान पेश किए जा चुके हैं जिनमें से बहिबल केस में पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा और कोटकपूरा केस में पूर्व विधायक मनतार सिंह बराड़, आईजी परमराज सिंह उमरानंगल, पूर्व एसएसपी चरणजीत सिंह शर्मा, एसपी परमजीत सिंह पन्नू, तत्कालीन डीएसपी बलजीत सिंह व तत्कालीन एसएचओ गुरदीप सिंह पंधेर के खिलाफ आरोप तय करने की प्रक्रिया चल रही है। हाल ही में एसआईटी ने तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को दोनों घटनाओं में जबकि आईजी उमरानंगल को बहिबल गोलीकांड केस में भी नामजद किया है और बहिबल केस में आईजी समेत चार आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed