{"_id":"587e1b0a4f1c1bda30efeb43","slug":"harsimrat-kaur-badal-minister-of-food-processing-industries-cm-muktsar-jalandhar-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम ने सियासत जनता की सेवा के लिए की : हरसिमरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम ने सियासत जनता की सेवा के लिए की : हरसिमरत
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट (मुक्तसर)
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:58 PM IST
विज्ञापन
हरसिमरत कौर बादल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय खाद्य एवं प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सिद्धू के मुख्यमंत्री बादल को सियासत छोड़ने के बयान पर टिप्पणी करते हुए कहा कि दलबदलू नवजोत सिद्धू को क्या पता कि सीएम ने सियासत अपने फायदे के लिए नहीं, बल्कि सूबे की जनता की सेवा के लिए की है। उन्होेंने प्रदेश के लोगों की जो सेवा आज तक की है, सिद्धू उसके बारे में अंदाजा भी नहीं लगा सकते।
केंद्रीय मंत्री मंगलवार को मलोट हलके से शिअद-भाजपा के प्रत्याशी दर्शन सिंह कोटफत्ता के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित कर रही थीं। कैप्टन अमरिंदर सिंह को सिर्फ लंबी सीट से चुनाव लड़ने की चुनौती देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कैप्टन जानबूझकर दो सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं। मगर उनकी हार तय है। उन्होेंने कहा कि अरविंद केजरीवाल से पंजाब के भले की उम्मीद करना व्यर्थ है।