फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Gurlal wrestler's memorial will be made in Faridkot

अखाड़े में बनेगी गुरलाल पहलवान की यादगार

Sat, 27 Feb 2021 06:22 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 06:22 PM IST
विज्ञापन
Gurlal wrestler's memorial will be made in Faridkot
फरीदकोट में गुरलाल पहलवान की अंतिम अरदास में परिवार के साथ अफसोस जतातीं पूर्व सीएम राजिंदर कौर भ? - फोटो : FARIDKOT
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदकोट। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की बीती 18 फरवरी को हत्या कर दी गई थी। शनिवार को गुरुद्वारा गोदड़ी साहिब में उनकी आत्मा की शांति के लिए रखे पाठ का भोग डाला गया। अंतिम अरदास में प्रदेश भर से पहुंचे लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन भेंट किए।
राज्य की पूर्व मुख्यमंत्री राजिंदर कौर भठ्ठल, मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के ओएसडी कैप्टन संदीप सिंह संधू व संदीप सिंह सन्नी बराड़, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार व फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों, गिद्दड़बाहा के विधायक अमरिंदर सिंह राजा वडिंग समेत पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंद्र सिंह ढिल्लों समेत नेताओं ने गुरलाल पहलवान को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

पंजाब यूथ कांग्रेस के प्रधान वरिंद्र सिंह ढिल्लों ने यूथ कांग्रेस की तरफ से गुरलाल पहलवान के बच्चों के नाम पर 10 लाख रुपये जमा करवाने का एलान किया। वहीं फरीदकोट के विधायक कुशलदीप सिंह किक्की ढिल्लों ने कहां कि गुरलाल सिंह पहलवान की यहां के अखाड़े में एक यादगार स्थापित की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूरी पार्टी पहलवान के परिवार के साथ खड़ी है और उनकी जो भी मांग होगी, उसे पुरा करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि 18 फरवरी को गुरलाल पहलवान की दो हमलावरों ने पिस्टल से 12 गोलियां दाग कर हत्या कर दी थी। इस घटना को राज्य के कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई गिरोह ने अंजाम दिया है। अभी तक इस केस में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके है दिल्ली पुलिस ने तीन आरोपी काबू किए थे। बाकी पांच आरोपियों को फरीदकोट पुलिस ने गिरफ्तार करके रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed