फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   grand daughter and grand mother died in accident

पठानकोट में ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार दादी-पोती की मौत

Sun, 28 Feb 2021 09:04 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Sun, 28 Feb 2021 09:04 PM IST
विज्ञापन
grand daughter and grand mother died in accident
पठानकोट-जालंधर नेशनल हाईवे स्थित कंदरोड़ी मोड़ पर ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार 4 वर्षीय बच्ची और उसकी दादी की मौत हो गई। जबकि स्कूटी चला रहे बच्ची के दादा को हलकी चोटें आई हैं। मामले की जांच थाना नंगल भूर की पुलिस कर रही है। हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक चालक की पहचान कर जिला होशियारपुर के गांव सारगवाल निवासी बलजिंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

स्कूटी चला रहे कलेसर निवासी सरदारी लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह एमईएस से रिटायर हैं। शनिवार देर शाम वह पत्नी कांता और पौत्री गरिमा के साथ स्कूटी पर मुकेरियां में बेटी से मिलने जा रहे थे। जब वे कंदरोड़ी मोड़ नंगल के पास पहुंचे तो हरियाणा नंबर के एक ट्रक ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में उनकी पत्नी और पौत्री की मौत हो गई। उन्हें भी चोटें आईं हैं। सूचना के बाद नंगलभूर पुलिस पहुंची। पुलिस का कहना है कि आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश की जा रही है। दोनों शव पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed