{"_id":"603fc54d8ebc3ec3982c8712","slug":"gora-had-run-away-with-the-shooters-in-his-car-after-the-murder-of-gurlal-faridkot-news-pkl4059070180","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरलाल हत्याकांड ः गुरलाल की हत्या के बाद शूटरों को अपनी कार में लेकर भागा था गोरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुरलाल हत्याकांड ः गुरलाल की हत्या के बाद शूटरों को अपनी कार में लेकर भागा था गोरा
विज्ञापन
फरीदकोट की अदालत में गुरलाल पहलवान की हत्या के आरोपियों को पेश करती दिल्ली व फरीदकोट पुलिस।
- फोटो : FARIDKOT
फरीदकोट। यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गुरलाल सिंह पहलवान की हत्या मामले में दिल्ली से गिरफ्तार तीन आरोपियों को बुधवार दिल्ली पुलिस ने जिला पुलिस के साथ सीजेएम हरविंदर सिंह की अदालत में पेश किया। इस दौरान फरीदकोट पुलिस ने तीनों आरोपियों के रिमांड की मांग की, जिस पर अदालत ने तीनों को 8 मार्च तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया।
जानकारी के अनुसार अदालत में पेश किए गए आरोपी कोटकपूरा के गुरिंद्रपाल उर्फ गोरा, फरीदकोट के सुखविंदर सिंह सन्नी व सौरभ वर्मा को हत्या के दो दिन बाद दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कई दिन की कानूनी प्रक्रिया के बाद बुधवार को दिल्ली पुलिस की एक टीम तीनों आरोपियों को दिल्ली से फरीदकोट लेकर पहुंची और जिला पुलिस के साथ सभी आरोपियों को अदालत में पेश किया। इस मौके पर सरकारी वकील पंकज तनेजा ने अदालत को बताया कि गुरलाल सिंह की हत्या के बाद शूटरों को गुरिंद्रपाल उर्फ गोरा अपनी वरना में लेकर भागा था। वही शूटरों को पंजाब से बाहर तक लाया था। कार के साथ-साथ वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक व हथियार बरामद करने के लिए इन आरोपियों के रिमांड की जरूरत है, जिसपर अदालत ने तीनों को रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। बता दें कि पिछले माह 18 फरवरी को शाम करीब पौने पांच बजे जुबली सिनेमा चौक पर यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष व जिला परिषद के सदस्य गुरलाल सिंह पहलवान की बाइक सवार दो नौजवानों ने 12 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इसके कुछ घंटे बाद ही कुख्यात गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई ने फेसबुक पेज पर वारदात की जिम्मेदारी ली थी। अब तक इस केस में कुल 8 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जिनमें से फरीदकोट पुलिस पहलवान की रेकी करने व हथियार सप्लाई करने के आरोप में गिरफ्तार पांच आरोपियों को पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा चुकी है। वहीं हत्या करने वाले गैंगस्टर काला जठेड़ी गिरोह से जुड़े राजन व छोटू नामक दो शूटर अभी पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। इसके अलावा वारदात का मुख्य साजिशकर्ता गोल्ड़ी बराड़ कनाडा में है, जबकि गैंगस्टर लारेंस बिश्नोई राजस्थान की अजमेर जेल में बंद है।
फोटो 03एफआरडीपी01

फरीदकोट की अदालत में गुरलाल पहलवान की हत्या के आरोपियों को पेश करती दिल्ली व फरीदकोट पुलिस- फोटो : FARIDKOT
विज्ञापन