फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Goldie Brar and Bambiha gang's henchmen clash in court's tip box

Jalandhar News: अदालत के बख्शीखाने में भिड़े गोल्डी बराड़ और बंबीहा गैंग के गुर्गे

Sat, 11 May 2024 11:26 PM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Updated Sat, 11 May 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
Goldie Brar and Bambiha gang's henchmen clash in court's tip box
डेरा प्रेमी हत्याकांड के आरोपी पर जानलेवा हमला, तीन नामजद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदकोट। यहां की केंद्रीय मॉडर्न जेल में से पेशी भुगतने के लिए लाए गए गोल्डी बराड़ व बंबीहा गैंग के गुर्गे आपस में भिड़ गए। इस घटनाक्रम में मलेरकोटला निवासी और कोटकपूरा के डेरा प्रेमी प्रदीप हत्याकांड के आरोपी हवालाती मनप्रीत सिंह गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे इलाज के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इस मामले में पुलिस ने मनप्रीत सिंह के बयान पर तीन अन्य हवालातियों के खिलाफ इरादा-ए-कत्ल समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज करके पड़ताल शुरू कर दी है।

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में दाखिल मनप्रीत सिंह ने बताया है कि कुछ दिन पहले भी फरीदकोट जेल में बंद मुक्तसर निवासी हवालाती बलजीत सिंह, फरीदकोट निवासी हवालाती प्रदीप सिंह, फरीदकोट निवासी हवालाती सुरेंद्र पाल के साथ विवाद हुआ था जिसके रंजिशन आरोपियों ने जब वह पेशी भुगतने के लिए फरीदकोट अदालत में आए तो उन्हें बख्शीखाने में रखा गया। इसी दौरान तीनों आरोपी उसे बख्शीखाने के बाथरूम में ले गए और मारपीट करते हुए उसे जान से मारने का भी प्रयास किया गया। डीएसपी शमशेर सिंह शेरगिल ने बताया कि पुलिस ने बयान के आधार पर तीनों आरोपियों के विरुद्ध आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने बताया कि इनका गोल्डी व बंबीहा गैंग से संबंध है पर यह लड़ाई आपसी रंजिश का नतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed