{"_id":"669a0939d794607f6309241e","slug":"girl-student-died-in-accident-in-jalandhar-2024-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalandhar: पहले दिन कॉलेज जा रही छात्रा की मौत, ड्राइवर के बस चला देने से उतर रही लड़की को आई थी चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalandhar: पहले दिन कॉलेज जा रही छात्रा की मौत, ड्राइवर के बस चला देने से उतर रही लड़की को आई थी चोट
Fri, 19 Jul 2024 12:05 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 19 Jul 2024 12:05 PM IST
सार
मृतका जसप्रीत कौर (17) निवासी फिल्लौर ने इसी वर्ष 12वीं की पढ़ाई पूरी कर कॉलेज में एडमिशन लिया था। वह पहले दिन घर से कालेज के लिए निकली थी। कालेज पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
सड़क हादसा।
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जालंधर में पहले दिन घर से कॉलेज के लिए निकली छात्र की बस चालक की लापरवाही की वजह से जान चली गई। घटना बीएसएफ चौक की है।
लड़की बस से उतर रही थी। उसने ड्राइवर और कंडक्टर को आवाज लगाई थी कि वह नीचे उतर रही है, लेकिन बस चालक ने बस भगा ली, जिससे वह नीचे गिर गई और उसे गंभीर चोटें आईं। युवती को अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।
मृतका की पहचान जसप्रीत कौर (17) निवासी फिल्लौर के रूप में हुई है। उसने इसी वर्ष 12वीं की पढ़ाई पूरी कर कॉलेज में एडमिशन लिया था। पिता ने बताया कि बेटी को पढ़ने का बहुत शौक था और वह पढ़ने में भी होशियार थी। वह पहले दिन घर से कालेज के लिए निकली थी। कालेज पहुंचने से पहले ही हादसा हो गया। हादसे के बाद पारिवारिक सदस्यों का रो-रो बुरा हाल था, जिसे देखकर हर किसी की आंख नम हो गई।
थाना बारादरी की पुलिस ने परिजनों के बयान पर ड्राइवर और कंडक्टर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। थाना बारादरी के प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि मृतका के पिता बलवंत सिंह ने शिकायत में बताया कि उसकी बेटी खालसा कालेज में पढ़ने के लिए पंजाब रोडवेज की बस से गई थी। एएसआई बलविंदर सिंह ने बताया कि उन्होंने लड़की के पिता के बयानों पर ड्राइवर नाथ सिंह और कंडक्टर गुरजीत सिंह दोनों निवासी संगरूर के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।