{"_id":"629bb87776f32414a7730cfa","slug":"friends-killed-for-bike-in-jalandhar-jalandhar-news-pkl452716641","type":"story","status":"publish","title_hn":"जालंधर : पुल पर मिले शव का मामला सुलझा, बाइक के लिए दोस्त ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर की थी हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जालंधर : पुल पर मिले शव का मामला सुलझा, बाइक के लिए दोस्त ने दो नाबालिगों के साथ मिलकर की थी हत्या
विज्ञापन
जालंधर। जालंधर-फगवाड़ा स्थित चहेड़ू पुल पर 28 मई को जीआरपी को शव मिला है। इस हत्या के मामले को सुलझाते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने नई बाइक के लालच में हत्या की थी।
डीएसपी जीआरपी जालंधर रेंज अश्वनी अत्री ने बताया कि चहेड़ू पुल के पास झाड़ियों में मिले शव पर तलवार और कृपाण के निशान थे। मृतक की पहचान करण वासी गुरु नानक पुरा जालंधर के रूप में हुई थी। पुलिस ने कॉल डिटेल और लोगों के बयानों पर राजवीर (18) निवासी फगवाड़ा व दो नाबालिग दोस्तों को नामजद किया था।
जब राजवीर को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो पता चला कि करण और राजवीर के बीच पहले भी 3-4 बार झगड़े हो चुके हैं और 28 मई को दोस्तों ने उन्हें राजीनामा करने के लिए बुलाया था। करण नई बाइक लेकर पहुंचा था। राजवीर ने दोनों नाबालिग दोस्तों के साथ मिलकर सिर में तलवार से वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। शव को झाड़ियों में फेंक दिया, ताकि मौत की वजह रेल हादसा लगे।
विज्ञापन
पुलिस ने राजबीर को अदालत में पेश कर तीन दिन का रिमांड लिया है। इसके साथ ही दोनों नाबालिगों को अदालत में पेश कर जुवेनाइल जेल होशियारपुर भेज दिया गया है।