फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Fraud seven lakhs promise sending Italy Ferozepur

फिरोजपुर में इटली भेजने का झांसा देकर सात लाख की ठगी

Wed, 27 Jan 2021 06:56 PM IST
Punjab Bureau पंजाब ब्‍यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 06:56 PM IST
विज्ञापन
Fraud seven lakhs promise sending Italy Ferozepur
फिरोजपुर। थाना सिटी पुलिस ने इटली भेजने का झांसा देकर युवक से सात लाख की ठगी करने के आरोप में जालंधर निवासी दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों आरोपी फरार हैं। पीड़ित गुरनाम सिंह वासी कसूरी गेट फिरोजपुर शहर ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा सुखचैन सिंह कुछ समय पहले रूमानिया गया था। उसकी मुलाकात रिंकू वासी न्यू आदर्श नगर जालंधर से हुई। सुखचैन ने रिंकू से कहा कि उसे इटली जाना है। इस पर रिंकू ने कहा कि जालंधर में उसका दोस्त अवतार सिंह एचटीएस कंपनी का मालिक है और लोगों को विदेश भेजता है। वह इटली जाना चाहता है तो सात लाख रुपये लगेंगे।
विज्ञापन

रिंकू ने सुखचैन से बातचीत करवा दी। इटली जाने के लिए सुखचैन के पिता गुरनाम सिंह ने जालंधर के अवतार सिंह को दो लाख रुपये नकद और पांच लाख रुपये विभिन्न बैंकों से उसके खाते में डलवा दिए। अवतार ने सुखचैन का एक माह का रूस का वीजा लगा दिया और रिंकू ने टिकट लेकर उसे रूस भेज दिया। उसने कहा कि वहां से उसके आदमी उसे इटली भेज देंगे। वह भी रूस पहुंच रहा है। सुखचैन रूस पहुंच गया लेकिन उसे वहां कोई नहीं मिला। एक माह तक भटकने और एक दिन की जेल काटने के बाद सुखचैन भारत लौट आया। गुरनाम जालंधर अवतार के दफ्तर पहुंचा वहां पर रिंकू भी मौजूद था। गुरनाम ने आरोपियों से अपने पैसे वापस मांगें तो उन्होंने देने से इनकार कर दिए। पीड़ितों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने तफ्तीश करने के बाद अवतार सिंह और रिंकू के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed