{"_id":"611e98108ebc3e79b36f9a5a","slug":"four-vehicles-collided-when-dsp-s-car-braked-kapurthala-news-pkl42395479","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएसपी की गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक, चार गाडियां भिड़ीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएसपी की गाड़ी ने लगा दी अचानक ब्रेक, चार गाडियां भिड़ीं
विज्ञापन
कपूरथला में डीएसपी के ब्रेक लगाने से क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : ?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कपूरथला। नकोदर रोड पर गांव नंगल नारायणगढ़ के पास आगे जा रही डीएसपी की गाड़ी के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रहीं तीन और गाड़ियां एक के बाद एक आपस में जा टकराई। इससे न केवल गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं किसी रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से दो गाड़ियों में सवार होकर लौट रहे गांव सुखानी के 7 लोग जख्मी हो गए।
इनमें एक महिला को गंभीर हालत के चलते जालंधर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर के एसएचओ इंस्पेक्टर गुरदयाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को इलाज के लिए काला संघिया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। डीएसपी जोगिंदर सिंह की गाड़ी नकोदर की तरफ जा रही थी। जब वह नंगल नारायणगढ़ के समीप पहुंचे तो अचानक ड्राइवर ने ब्रेक लगा दी। इससे पीछे से आ रहीं तीन और गाड़ियां एक के बाद एक टकरा गई। इस कारण दो गाड़ियों में सवार 7 लोग घायल हो गए।
घायलों की पहचान सतपाल, शेखों पत्नी तरसेम लाल निवासी चक्क खुर्द जालंधर व ममता पत्नी प्रेमपाल, बलविंदर कौर पत्नी मनजीत सिंह, जोगिंदर कौर पत्नी महिंदरपाल, जसप्रीत सिंह, सतपाल निवासी गांव सुखाणी (काला संघिया) के रूप में हुई है। सभी को इलाज के लिए काला संघिया के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक महिला जोगिंदर कौर की हालत गंभीर होने के कारण उसे जालंधर रेफर कर दिया। सभी घायल किसी रिश्तेदार के संस्कार के बाद अपने घरों को लौट रहे थे।
विज्ञापन
थाना सदर के एसएचओ गुरदयाल सिंह ने बताया कि उन्हें सायं 4 बजे के करीब सूचना मिली कि नंगल नारायणगढ़ बिजली घर के बाहर 4 गाड़ियां आपस में भिड़ने से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं हैं। फिलहाल चारों गाड़ी चालकों में से किसी ने भी एक-दूसरे के विरुद्ध शिकायत दर्ज नहीं करवाई है। यदि किसी की शिकायत आई तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं डीएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा कि उनके ड्राइवर ने अचानक गाड़ी धीरे की तो पीछे से तेज रफ्तार आ रही गाड़ियां आपस में टकरा गईं। उन्होंने कहा कि पीछे आ रही गाड़ियों ने सही दूरी बरकरार नहीं रखी थी। इस कारण घटना घटी, वैसे वह मौके पर 15 मिनट रुके रहे।