फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Four miscreants of Bambiha gang arrested for firing for extortion

Jalandhar News: रंगदारी के लिए गोलियां चलाने वाले बंबीहा गिरोह के चार बदमाश गिरफ्तार

Sat, 17 Jun 2023 10:53 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Four miscreants of Bambiha gang arrested for firing for extortion
होशियारपुर। रंगदारी के लिए एक जौहरी की दुकान पर गोलियां चलाने और दुकान मालिक को धमकाने पर जिला पुलिस ने बंबीहा गिरोह से जुड़े चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं, एक अन्य मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से अवैध हथियार बरामद किए गए हैं। जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल ने बताया कि सरबजीत सिंह बाहिया एसपी (जांच) परमिंदर सिंह मंड डीएसपी (डी), दलजीत सिंह खख डीएसपी अनुमंडल गढ़शंकर, बलविंदर पाल प्रभारी सीआईए, एसआई बलजिंदर सिंह मल्ली एसएचओ माहिलपुर व एसआई जोगिंदर सिंह संधर एसएचओ थाना मुकेरियां को शामिल कर टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन


कस्बा माहिलपुर स्थित नारायण ज्वैलर्स की दुकान पर 22 मई की रात अज्ञात लोगों ने गोलियां दागी थीं। माहिलपुर थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। नारायण ज्वैलर्स के मालिक सेला खुर्द निवासी राहुल राय ने पुलिस को बताया था कि कुछ लोग उससे लगातार रंगदारी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

उक्त घटना में शामिल व्यक्तियों को ट्रेस करते हुए पुलिस ने जिला अंबाला (हरियाणा), जिला सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) एवं जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) में विभिन्न स्थानों पर लगातार 24 घंटे तक लगातार दबिश दी। इस दौरान विकास उर्फ विशु निवासी जबीरन, जिला हरिद्वार (उत्तराखंड) को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रारंभिक पूछताछ के बाद गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी व गुरप्रताप सिंह उर्फ गोरा निवासी बाबा सोढी भिखीविंड जिला तरनतारन व आकाशदीप सिंह उर्फ आकाश उर्फ महक उर्फ काशु निवासी बाबा जीवन सिंह गुरुद्वारा, भिखीविंड (तरनतारन) को भी गिरफ्तार कर लिया। जिला पुलिस प्रमुख ने बताया कि उक्त घटना के मास्टरमाइंड मैली (होशियारपुर) निवासी कथित आरोपी ईशू पंडित और जालंधर निवासी बाबा अगम सिंह है, जो विदेश में हैं। उक्त घटना में शामिल कथित आरोपी ईशू पंडित, बाबा अगम सिंह और भिखीविंड (तरनतारन) निवासी चंदू को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।


एक अन्य मामले में मुकेरियां थाना पुलिस ने आरोपी कुलविंदर सिंह उर्फ बंटी निवासी उमरपुर हाल निवासी महुद्दीनपुर (होशियारपुर) को एक पिस्टल व 5 रौंद व सहलियान निवासी सुनील कुमार उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। उनसे एक देशी पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed