फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   four hours jam on moradabad-nanital road

मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग पर लगा जाम, लोग परेशान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 06 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
four hours jam on moradabad-nanital road
टांडा। नगर के मुरादाबाद-नैनीताल मार्ग रविवार को एक बार फिर जाम की गिरफ्त में आ गया।चार घंटे तक लगे जाम से वाहनों की लंबी- लंबी कतारें लग गईं। वहीं, दूसरी ओर दिल्ली से नैनीताल समेत उत्तराखंड के अन्य शहरों में जाने वाले पर्यटकों और दैनिक यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

टांडा के मध्य से गुजरने वाला नैनीताल-मुरादाबाद मार्ग नैनीताल जाने वाले पर्यटकों का सबसे पसंदीदा और छोटा मार्ग है। वाया बिलासपुर होकर नैनीताल जाने में टांडा मार्ग के इतर पर्यटकों को 40 से 50 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ता है। जिसके कारण मार्ग पर वाहनों का अत्यधिक दबाव रहता है। लेकिन, वाहनों के अत्यधिक दबाव के बाद भी पुलिस, तहसील प्रशासन और नगर पालिका मुख्य मार्ग पर मौजूद अस्थाई अतिक्रमण, मार्ग के दोनों ओर लगे खंभे और दुकानों के आगे खड़े होने वाले बेतरतीब वाहनों को लेकर कोई कार्रवाई नहीं करता। जिसके कारण नगर के मुख्य मार्ग पर प्रतिदिन घंटों जाम लगा रहता है। रविवार को सुबह ग्यारह बजे से शाम करीब चार बजे तक भारी लोड के वाहनों, गन्ने की ट्रालियों के चलते मार्ग पर जाम लगा रहा। घंटों वाहन रेंगते रहे जिससे पर्यटक और दैनिक यात्री भी परेशान हो गए। देर शाम जब वाहनों का आवागमन कम हुआ तो मार्ग सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed